लड़के के साथ सेक्स
© Love Matters

लड़के के साथ सैक्स करने के तरीके क्या है?

एक आदमी को प्यार करने के कई अलग-अलग तरीके हैं - आप उसे हस्तमैथुन कर सकते हैं, उसे ओरल सेक्स दे सकते हैं या उसके साथ संभोग कर सकते हैं।

लड़के का हस्तमैथुन करना

प्रत्येक लड़के के लिए यह अलग-अलग तरीके से किया जा सकता है और अलग-अलग समय पर भी इसके तरीके अलग-अलग हो सकते हैं।

  • आप, लिंग को अपनी पूरी हथेली या केवल उंगली और अंगूठे से पकड़ सकते हैं।
  • आप, अधिक या कम आगे-पीछे कर सकते हैं- साथ-साथ आज़माएं।
  • आप, तेजी से या धीरे-धीरे अथवा लिंग को मज़बूती से या हल्के से पकड़कर ऐसा कर सकते हैं।

अपने बॉयफ्रेंड से पूछें कि उन्हें क्या अच्छा लगता है। उन्हें आपको दिखाने दीजिए, संभवतः अपने हाथ को उनके हाथ के नीचे रखकर की उन्हें कैसे अच्छा लगता है। तब आपको सही पता चल पाएगा कि वह, किस स्थान पर और कितना दबाव डालते हैं।

हाव-भाव 

उनके हाव-भाव पर नज़र रखें। आपके छूने पर वह कैसे प्रतिक्रिया करते हैं ? क्या उनका लिंग और अधिक कड़ा हो रहा है? क्या वह गहरी सांस ले रहे हैं या सिसकारियां ले रहे हैं ? यदि ऐसा है तो आप सही दिशा में जा रहे हैं! क्या उनकी सांसें तेज़ हो रही हैं? यह भी इस बात का संकेत है कि वह उत्तेजित हो रहे हैं।अपनी उंगलियों के अलावा, आप अपने मुंह का भी प्रयोग कर सकते हैं। ’

लड़के का मुख मैथुन करना‘ भाग देखें।

ऐसा तभी करें जब आप स्वयं इसे करने के लिए तैयार हैं- केवल इसलिए नहीं कि आपके साथी इसकी पहल करते हैं और आप मना नहीं कर पाते हैं!यदि आपके बॉयफ्रेंड का खतना हुआ है, तो प्रायः उनका लिंग-मुंड कम संवेदनशील होता है। अपने हाथ को लिंग पर आसानी से फिसलने के लिए आप थूक या चिकनाई युक्त पदार्थ का प्रयोग कर सकते हैं।

लड़के का मुख मैथुन करना

किसी लड़के का मुख मैथुन करने का अर्थ है, उनके लिंग को मुंह से उत्तेजित करना। कुछ लोग इसे, ’गिविंग ए ब्लो जॉब, गिविंग हेड या गोईंग डाउन ऑन ए बॉय’  यानी लड़के पर नीचे होना भी कहते हैं। कई लड़कों को यह बहुत अधिक यौन उत्तेजना देने वाला लगता है ,और वे चरम आनंद महसूस कर सकते हैं। कुछ लोग ऐसा तभी करते है जब वह, किसी व्यक्ति के साथ बहुत घनिष्ठ संबंध रखते हैं, और दूसरे, इसे बिलकुल पसंद नहीं करते हैं।

इसे कैसे किया जाता है?  

मुख मैथुन करने के कई तरीके हैं। प्रत्येक लड़के के लिए यह अलग-अलग तरीके से किया जा सकता है और अलग-अलग समय पर भी इसके तरीके अलग-अलग हो सकते हैं।

मुख मैथुन करते समय आप, लिंग को एक हाथ में पकड़ सकते हैं। उसके बाद आप मुंह में प्रवेश कराकर देख सकते हैं कि इसे कितना अंदर तक लिया जा सकता है। बहुत सारे थूक का प्रयोग करें, यह प्राकृतिक चिकनाई है।

मुख मैथुन शुरू करने से पहले अपने होठों पर जीभ फिरा लें। आप अपने मुंह को लिंग के ऊपर, तेज गति से या धीरे-धीरे, अधिक दूर या कम दूर तक, अधिक दबाव डालकर या कम दबाव डालकर, केवल लिंग-मुंड पर या पूरे दंड पर, हिला सकते हैं।

दस सुझाव 

1. अपने बॉयफ्रेंड से पूछें कि उन्हें क्या पसंद है। उनके बारे में जानना ज़रूरी है जिससे आप उन्हें वास्तविक आनंद दे सके।

2. उनके हाव-भाव पर नज़र रखें। यदि वह सिसकारियां लेते हैं और उनका लिंग कड़ा होता है तो आप यह सही तरीके से कर रहे हैं।

3. अपने दांत न लगाएं! ऐसा करने से दर्द होता है।

4. लिंग और अंडकोष के साथ सावधानी बरतें। आपके मुंह और होंठ तो मुलायम होते हैं किंतु हो सकता है कि आप अपने हाथों का भी प्रयोग करें। यदि आप बहुत ज़ोर से ऐसा करते हैं तो उनकी प्रतिक्रिया पर नज़र रखें।

5. लिंग को अपने मुंह के अंदर बहुत अधिक भीतर न ले जाएं- इससे आपकी सांस बंद हो सकती है।

6. यदि आपके जबड़े दुखने लगते हैं तो रुक जाएं और कुछ देर तक अपने हाथों का प्रयोग करें।

7.  यदि आप व्यक्ति की एचआईवी स्थिति नहीं जानते हैं, तो शायद आपके मुंह में वीर्य को निगलना बेहतर नहीं होगा। जबकि ओरल सेक्स को अपेक्षाकृत सुरक्षित गतिविधि माना जाता है, तो कुछ कारक हो सकते हैं जो मौखिक सेक्स के माध्यम से एचआईवी के संक्रमण के जोखिम को बढ़ा सकते हैं - जैसे मुंह में अल्सर, रक्तस्राव मसूड़ों, जननांग घावों और अन्य यौन संचारित रोगों की उपस्थिति (एसटीडी), जो दिखाई दे भी सकता है और नहीं भी। अन्यथा मौखिक सेक्स के दौरान कंडोम (किसी स्वाद वाले कंडोम का प्रयोग कर सकते हैं) या डेंटल डैम का प्रयोग करें ।

8. यदि वह आपके मुंह में वीर्यपात कर देते हैं तो वीर्य को बाहर थूक दें।

9. कई लड़कों को मुंह में वीर्यपात करना पसंद है, लेकिन यदि आपको यह पसंद नहीं है तो कोई दूसरा तरीका अपना सकते हैं, जैसे कि अपने स्तनों या पेट पर वीर्यपात करवाना।

10. यदि आपको मुख मैथुन करने का इरादा नहीं है, या यदि आप यह करना नहीं चाहते हैं, तो यह ज़रूरी नहीं है। क्या आप इसका अनुभव लेना चाहते हैं? सबसे पहले साथ-साथ नहाएं, जिससे आप अच्छा और साफ़-सुथरा महसूस कर सकें। साथ ही आप नहाते हुए यौन क्रिया शुरू कर सकते हैं!

क्या आप जानते हैं...?

जब कुछ लड़के बहुत अधिक कॉफी या शराब पीते हैं और धूम्रपान करते हैं, तो उनके वीर्य का स्वाद कड़वा और खट्टा हो जाता है। मीठे फल और सब्जियां खाने से वीर्य मीठा बन सकता है।

लड़के के साथ संभोग करना

संभोग करना- सीधी सपाट भाषा में इसे सेक्स करना कहते हैं- जब आप किसी लड़के के तनाव में आए हुए लिंग को अपनी योनि में प्रवेश कराती हैं।

लड़के के साथ सेक्स कैसे करें 

अधिकांश युवा पहले दूसरे तरीकों से यौन क्रिया करते हैं। इसलिए ऐसा न सोचें कि आपको सीधे संभोग ही करना होगा।आरंभ में ही संभोग करना शुरू न करें। धीरे-  धीरे आगे बढ़ें, सुनिश्चित कर लें कि आप दोनों वास्तव में संभोग के लिए तैयार हो चुके हैं। धीरे-धीरे एक-दूसरे के कपड़े उतारें, एक-दूसरे के शरीर पर चुंबन लें और  सहलाएं, एक-दूसरे की प्रशंसा करें।

उनके लिंग तक पहुंचने से पहले उनके पेट, जांघों के निचले हिस्सों, अंडकोषों और नितंबों को सहलाएं। रोमांच बढ़ाने के लिए पहले उनके लिंग को थोड़ी देर के लिए छूएं, जैसे कि यह अचानक हो गया हो।संभोग के दौरान योनि को अंदर भींच लें, वैसे ही करें, जैसे आप पेशाब रोकने के लिए करती हैं। इससे योनि संकुचित हो जाती है, और लड़के को अच्छा महसूस हो सकता है।

संभोग के दौरान आप उनकी गुदा को छू सकती हैं। यदि वह आपके ऊपर लेटे हैं, तो ऐसा करना आसान होता है। आप धीरे-धीरे उनकी गुदा को सहला सकती हैं, उंगली से ज़ोर से दबा सकती हैं अथवा अपनी उंगली का सिरा उनकी गुदा के अंदर डाल सकती हैं। इस काम में धीरे-धीरे आगे बढ़ें।

संभोग के दौरान दर्द महसूस होना

कुछ लड़कियों को संभोग करते समय दर्द महसूस होता है। किस कारण दर्द होता है? पहली बार दर्द हो सकता है क्योंकि कौमार्य झिल्ली पर दबाव पड़ सकता है।

यदि योनि में पूरी तरह गीलापन न आया हो तो भी दर्द हो सकता है। संभोग करना तभी शुरू करें जब योनि में पूरी तरह गीलापन आ गया हो और यदि ज़रूरत पड़े तो चिकनाई युक्त पदार्थ का प्रयोग करें।

यदि आपको अक्सर सेक्स करते समय दर्द महसूस होता हो तो ऐसा आपके तनाव में होने के कारण हो सकता है। अर्थात् आपके पेड़ू के सतह (पेल्विक फ्लोर) की मांसपेशियां पूरी तरह ढीली नहीं हुई हैं। सहज होने तथा उत्तेजित होने के लिए कुछ समय दें। इस बारे में अपने साथी से बात करें।
जब आपको संभोग करते समय हमेशा दर्द महसूस होता है, तो डाक्टर से संपर्क करें, क्योंकि संभोग करते समय दर्द नहीं होना चाहिए।

क्या यह अंदर प्रवेश कर पाएगा?

क्या आपको कभी ऐसा लगता है कि लिंग वास्तव में योनि में प्रवेश कर पाएगा कि नहीं? ऐसा सोचने वाली आप अकेली नहीं हैं।जब तक महिला उत्तेजित हैं - सहज हैं और उनकी योनि में गीलापन आ चुका है, तो लिंग आसानी से उनकी योनि में प्रवेश कर जाता है।कुछ भी हो, यह इतनी लचीली होती ही है, कि इसमें से बच्चा बाहर निकल सके!

यदि लिंग आसानी से प्रवेश न कर सके तो क्या करें?

 चिकनाई युक्त पदार्थ आज़माएं

  • प्राकृतिक चिकनाई युक्त पदार्थ लार (थूक), साफ़ पानी
  • दवा की दुकानों से खरीदी गई चिकनाई युक्त पदार्थ: जल-आधारित, सिलिकॉन या ग्लिसरिन आधारित चिकनाई युक्त पदार्थ।

- जल-आधारित चिकनाईयुक्त पदार्थ के उदाहरणः एस्ट्रोग्लाइड या के वाई जेली
- सिलिकॉन-आधारित चिकनाईयुक्त पदार्थ के उदाहरणः वेट प्लैटिनम, इरोज़ बॉडीग्लाइड जो की भारत में प्रचिलित नहीं है।
- ग्लिसरिन-आधारित चिकनाईयुक्त पदार्थ के उदाहरणः कोई भी सुगंधित चिकनाईयुक्त पदार्थ

यदि आपको अक्सर यीस्ट संक्रमण होता है तो ग्लिसरीन आधारित चिकनाई युक्त पदार्थ का प्रयोग करने से बचें। ग्लिसरिन में शर्करा होती है जिसपर यीस्ट पलता है, इसके कारण संक्रमण और अधिक बढ़ सकता है।


पेट्रोलियम जेली (वैसेलीन), लोशन, कोल्ड क्रीम, मक्खन या मार्जरीन (एक किस्म का मक्खन) से बने चिकनाई युक्त पदार्थों का प्रयोग न करें क्योंकि वे लेटेक्स (रबर) को नुकसान पहुंचा सकते हैं, जिससे कंडोम फट सकता है।

अलग-अलग पोजीशन को आज़माएं

कभी-कभार योनि की बनावट कुछ तिरछी हो सकती है या लिंग तिरछा  हो सकता है, जिससे लिंग का योनि में प्रवेश कठिन हो सकता है।
अलग-अलग स्थितियों में आज़माने से सेक्स करना आसान हो सकता है।

नीचे दिए गए कुछ उदाहरण देखें, लेकिन चिकनाई युक्त पदार्थ का प्रयोग करना न भूलें।

  • ‘‘मिशनरी’’: इस स्थिति में महिला अपनी पीठ के बल लेट जाती हैं और पुरुष उनके ऊपर लेटकर सेक्स करते हैं ।
  • महिला ऊपर: ऊपरी स्थिति के विपरीत
  • पीछे से: महिला अपने हाथ और पैरों के बल झुक जाती हैं और पुरुष पीछे से योनि में लिंग प्रवेश कराते हैं ।

यदि इनमें से कोई भी सुझाव कारगर नहीं होता है, तो किसी डॉक्टर या स्वास्थ्य कर्मी से संपर्क करें, वह आपको दूसरे विकल्पों के बारे में सलाह दे सकते हैं।

क्या आप इस जानकारी को उपयोगी पाते हैं?

Comments
Bete girl ki age 18 years honi chahiye. 18 saal se kam umar ki mahila ke saath kiya gaya sex chahein woh uski marzi se hee kyun na kiya gaya ho RAPE ki category mein aata hai. Isliye aisi baton ka vichar karne wale viyakti ko netik-anetik baton ka vichar karna chahiye. Yaha padhiye: https://lovematters.in/hi/love-and-relationships/im-21-in-love-with-a-teenager Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
hi main 31 saal ka hu.mere ling me kathorta jam hoti he or partner se pahle hee jhad kara hu par aisa har baar nahi hota kabhi kabhi thik se kar pata hu ling me kathorta lane ke liye or sex time badhane ke upay bataye. Or haa main ek baar sex karne ke baad dusri baar ke liye ling ready nahi hota..
Bete durd hone ka ek sabse mehtvpurna karan yeh ho sakta hai ki aap sex ke liye theek tarah se tayyar hi nahi hui hon. Bete yeh baat bahut achhe se samjh lijiye ki sex karnye ke liye dono hi partners ko tanav mukt hona bahut hi zaruri hai! Aur dono ka tayyar hona mentally, physically, emotionally bhi bahut zaruri hai. Aur yoni bahut choti hoti hai aur lacheele bhi. So phele finger se try keejiye, koi lubrication use keejye… Lekin aapko bahut hee relaxed rehana hai aur apke pati ko bhi is dauran bahut hee support karna hai. Poora ling ek hee baar andar jaaye yeh bilkul zaroori nahin, aur na hee iski rai dee jaati hai. Iske barre mein yeh padhiye. https://lovematters.in/hi/news/first-time-sex-top-five-facts Yadi sex dono pyaar ke saathiyoun ke beech ho, surakshit yaani bina koi zore zabardasti ke ho, so bahut hee achcha. Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Aunty ji me ek ladki k sath sex krna chahta hu pr wo kiss hi krne deti h or kuch nhi. pr mujhse nhi rha jata me uske sath sex krne k liye bahut excited hu. Plz mujhe btaiye ki me usse kese taiyar kru. ki wo man jaye
Mam.. Agr mene 2 din continue masterbation kia ho. Or next day gf k sath sex kiawo b uske mc k 4 din baad..uske baad mera sperm uske vegina k ander nikla b na ho bilkul b... To kya wo pregnent ho skti h kya..humne bina protection sex kia h.. Or abhi use 3-4 hrs hi hue h.. To kya wo pregnant ho skti h kya.. Ku ki masterrbation k 2-3 baad fir sperm bnta h fir se new... To mam me use koi i pill du use ab.. Plz help me.. Dar lg ra h.
Mam.. Agr mene 2 din continue masterbation kia ho. Or next day gf k sath sex kiawo b uske mc k 4 din baad..uske baad mera sperm uske vegina k ander nikla b na ho bilkul b... To kya wo pregnent ho skti h kya..humne bina protection sex kia h.. Or abhi use 3-4 hrs hi hue h.. To kya wo pregnant ho skti h kya.. Ku ki masterrbation k 2-3 baad fir sperm bnta h fir se new... To mam me use koi i pill du use ab.. Plz help me.. Dar lg ra h. Or uske venis me jaln ho rhi h or pet bhi dard kr rha sex k baad hi.. Ye hmara 1st time h pls help me
Mam.. Agr mene 2 din continue masterbation kia ho. Or next day gf k sath sex kiawo b uske mc k 4 din baad..uske baad mera sperm uske vegina k ander nikla b na ho bilkul b... To kya wo pregnent ho skti h kya..humne bina protection sex kia h.. Or abhi use 3-4 hrs hi hue h.. To kya wo pregnant ho skti h kya.. Ku ki masterrbation k 2-3 baad fir sperm bnta h fir se new... To mam me use koi i pill du use ab.. Plz help me.. Dar lg ra h. Or uske venis me jaln ho rhi h or pet bhi dard kr rha sex k baad hi.. Ye hmara 1st time h pls help me
Pls help me apne bf se bhut pyaar krti hu aur mujhe sb kuch sirf usi ke saath krna psnd h vo mere liye sb kuch h hm sex krte h to mujhe sex khtm krna tb psnd h jb mei uska virye apne muh me le leti hu aur pura nigl leti hu kya ye glt h?? Jbki mujhe ye khushi deta h aur mei isse enjoy krti hu ....pls aunty mujhe shi aur bina bhrmit raaye digiyega ...........priya jeen
Pls help me apne bf se bhut pyaar krti hu aur mujhe sb kuch sirf usi ke saath krna psnd h vo mere liye sb kuch h hm sex krte h to mujhe sex khtm krna tb psnd h jb mei uska virye apne muh me le leti hu aur pura nigl leti hu kya ye glt h?? Jbki mujhe ye khushi deta h aur mei isse enjoy krti hu ....pls aunty mujhe shi aur bina bhrmit raaye digiyega ...........priya jeen
नई टिप्पणी जोड़ें

Comment

  • अनुमति रखने वाले HTML टैगस: <a href hreflang>