महिला के यौन अंग: योनि (वेजाइना) पर जानकारी
Shutterstock/A.J.StockPhotos

महिला के यौन अंग: योनि (वेजाइना) पर जानकारी

महिला के यौनांग शरीर के अन्दर एवं बाहर होते हैं। ’योनि‘ शब्द का प्रयोग अक्सर महिला के जननांग या यौनांग के लिए किया जाता है जबकी योनि यौनांगों का सिर्फ एक भाग है। योनि एक नली या द्वार है जो बाहरी यौनांगों को भीतरी यौनांगों से जोड़ती है।

योनी

योनी बाहर के यौन अंग और बच्चादानी (गर्भाशय) के बीच का रास्ता है। यह वह जगह है जहां मासिक धर्म का खून शरीर से निकलता है, जहां से पुरूष का लिंग संभोग के दौरान अंदर जाता है, और जहां से पैदा होने पर बच्चा बाहर निकलता है।

योनी की दीवारों पर चिपचिपी झिल्ली होती है - जो आपके मुंह के अंदर जैसी नमी पैदा करती है। यह नमी संभोग के लिए चिकनाई देती है, जिससे संभोग ज़्यादा आरामदायक और सुखद हो जाता है, और यह बिमारी से भी बचाती है।

जब आप यौन के लिए उत्तेजित होती हैं, तो आपकी योनी गीली हो कर ढीली पड़ जाती है। इससे आपको योनी के अंदर एक उंगली या लिंग घुसाने में मदद मिलती है। चूंकि योनी एक मांस पेशी है, यह कड़ी या ढीली हो सकती है, और आप इसे कुछ क़ाबू में रख सकती हैं।

Internal Vagina

अपने लिए खुद महसूस करें

• पेशाब करते वक्त अपनी मांसपेशियों को निचोड़ें और छोड़ दें। आप अपने पेशाब की गति और मात्रा पर कुछ क़ाबू कर सकती हैं। ये वही मांस पेशियां हैं जो योनी को कसते हैं। आप संभोग के दौरान भी उनका इस्तेमाल कर सकती हैं।

• एक आईना लें और अपनी योनी के मुख को देखें। छू कर महसूस करें कि आपकी योनी कैसी है।

Female Internal Genital Organs

• अपनी योनी के अंदर एक उंगली डालें। अंदर आपके गालों की तरह मुलायम लगता है, और आपके मुंह के ऊपर के जैसा थोड़ा ऊबड़-खाबड़ भी महसूस होता है।

• अपनी योनी को सहलाएं। देखें कि आपको क्या अच्छा लगता है और कैसे उत्तेजित महसूस होता है। इस तरह आप संभोग के चरम तक पहुँच सकती हैं। हस्तमैथुन करना - अपने आप पर संभोग - अपनी पसंद को जानने का एक अच्छा तरीका है। जितना बेहतर आप जानेंगी कि आपको क्या उत्तेजित करता है, उतना ही आपके लिए किसी दूसरे इंसान के साथ संभोग का आनंद लेना आसान होगा।

एक महिला के शरीर के बारे में और जानने के लिए हमारा वीडियो देखें।

पेलविक फ्लोर

आपके मलद्वार, योनी और मूत्रमार्ग के छेद के आसपास की मांस पेशियों को पेलविक फ्लोर की मांस पेशियां कहते हैं। मूत्रमार्ग का छेद आपके जांघों की हड्डियों (प्यूबिक बोन) और रीढ़ की आखिरी, निचले हिस्से (कोक्सीक्स, या टेलबोन) के बीच होता है।

जांघों की हड्डी आपके पेट के नीचे होती है, ठीक योनी के ऊपर। कोक्सीक्स, या टेलबोन आपकी राढ़ की हड्डी के नीचे होता है जो कि आपके गुदा ठीक ऊपर होता है।

खुद महसूस करें

• अपने पेलविक फ्लोर की मांस पेशियों को कसें और ढीला छोड़ें। ऐसा करने से पेशाब को बीच में रोक कर जैसा लगता है, वैसा महसूस होगा।

• आप अपनी योनी के आस पास की मांस पेशियों में खिंचाव को एक उंगली से महसूस कर सकती हैं। अपनी योनी के अंदर एक उंगली डालें, फिर उसके के चारों ओर के मांस पेशियों को निचोड़ें।

Pelvic Floor

बच्चादानी

गर्भ, बच्चादानी या गर्भाशय, वह जगह है जहां एक बच्चा आपके अंदर बढ़ सकता है। यह मजबूत मांस पेशियों से बने एक थैले की तरह है, जो आपके पेट में काफी नीचे होता है।

जब आप गर्भवती नहीं होती हैं तो इसकी लंबाई 7.5 और 10 सेमी (3 और 4 इंच) के बीच रहती है। यह उल्टे नाशपाती के आकार का होता है।

गर्भ की आंतरिक दीवार वह जगह है जहां एक उपजाऊ अंडे एक बच्चे में विकसित हो सकता है। बढ़ते हुए बच्चे को पकड़े रहने के लिए, गर्भाशय की लंबाई 31 सेमी (12 इंच) तक बढ़ सकती है।

आपके मासिक धर्म का खून भी गर्भ से ही आता है। यदि कोई उपजाऊ अंडा गर्भ की दीवार से खुद को नहीं जोड़ पाता है, गर्भाशय अपनी परत को गिरा देता है जो योनी से रक्त के रूप में शरीर से बाहर आता है।

Womb

सर्विक्स या गर्भाशय का गला - खुद महसूस करें

बच्चेदानी के प्रवेश द्वार को सर्विक्स या गर्भाशय का गला कहते हैं। आप अपनी योनी के अंदर एक उंगली डाल कर इसे खुद महसूस कर सकती हैं। यह आपकी नाक की नोक की तरह चिकना और सख्त होता है। जब आप उत्तेजित होती हैं तो इस तक पहुंचने में परेशानी हो सकती है, क्योंकि तब यह योनी को लंबा बनाने के लिए ऊपर चली जाता है।

Womb

अंडाशय के बारे में और

अंडाशय

अंडाशय गर्भ के दोनों तरफ होते हैं। वे अंडा कोशिकाओं और एस्ट्रोजेन और प्रोजेस्टेरोन हार्मोन का उत्पादन करते हैं। एस्ट्रोजेन हार्मोन आपके शरीर को युवावस्था के दौरान बदलने में मदद करता है,  जिससे आपका स्तन बनता है और आपका शरीर यौन संबंध के लिए तैयार होता है। एस्ट्रोजेन के साथ मिलकर, प्रोजेस्टेरोन हार्मोन मासिक धर्म और गर्भावस्था के दौरान बच्चेदानी की दीवारों को मोटा बनाता है।

Cervix

गर्भाशय नाल या फैलोपियन ट्यूब

फैलोपियन ट्यूब, बच्चेदानी के प्रत्येक तरफ होते हैं। यह अंडाशय को बच्चादानी से जोड़ते हैं। यह उन अंडों को अंडाशय से गर्भ ले जाते हैं, जो कि उपजाऊ नहीं हैं।

Ovaries

अंडों की कोशिकाएं

हर महिला अपने अंडाशय में लगभग 250,000 अंडे के साथ पैदा होती हैं। इसका मतलब है कि जब आप पैदा होती हैं तो वह अंडा जो आपके बेटे या बेटी बनने के लिए एक दिन बढ़ सकता है, पहले से ही आपके अंडाशय के अंदर मौजूद होता है! अंडे एक बहुत छोटे पिन के सिरे के आकार के होते हैं।

 

Fallopian tube

स्त्री बीज जनन या ओव्यलैशन

जब आप युवावस्था पाती हैं, तो हार्मोन अंडाशयों को हर महीने - लगभग 28 दिनों पर – एक अंडा निकालने के लिए संकेत देना शुरू करते हैं। इसे स्त्री बीज जनन या ओव्यलैशन कहा जाता है। अंडे फिर फैलोपियन ट्यूब से बच्चादानी तक पहुँचते हैं।

यदि एक शुक्राणु कोशिका अंडे को उपजाऊ कर पाता है, तो अंडा खुद को गर्भ की दीवार में गड़ा कर, एक बच्चे के रुप में बढ़ने लगता है। अगर अंडा शुक्राणु कोशिका से उपजाऊ नहीं होता है,  तो वह आपके मासिक धर्म के दौरान आपकी योनी से खून के साथ बाहर निकल जाएगा।

ओव्यलैशन के समय, आपके गर्भवती होने की सबसे ज़्यादा उम्मीद होती है। इस दौरान आपका शरीर सबसे ज़्यादा उपजाऊ होता है। इसका मतलब है कि आपके ओव्यलैशन के पांच दिन पहले या एक दिन बाद।

क्या आप इस जानकारी को उपयोगी पाते हैं?

Comments
SHAYED aap yoni ki baat karr rahe hain Raj beta? Jee haan yeh ho sakta hai – umar ke saath, bachcha hone ke baad, lamabe samay tak sex ke baad … Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Pooja bete agar urine nahi rukta toh please iske baare mein kisi achchhe panjikrit doctor se mill lijiye. Mahila ke shareer pe aur jaankari ke liye yahan padhe… https://lovematters.in/hi/resource/her-body https://lovematters.in/hi/our-bodies/female-body/vulva Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Mukesh bete yeh toh shadi se pahle ki baat hai- aur ab wo aapki wife hain - waise bhi kisi bhee rishte mein present aur future par focus karna chahiye na ki past par. Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Abha beten aisa kyun ho raha hai? Kya aapke pati koi aisi activity kar rahe hain jo ki aapko pasand nahi aa rahi hai? Sabse zaroori hoga ki aap pyar aur vishawas ke saath iski vajeh unse share karen. Yeh bhi yaad rakhiye, ki sex mein HAAN karna ya NAA, yeh bhi aapka haq hai, aapka nirnay… so ek baat to tay hi ki koi bhi zor ya zabardasti bilkul allow nahin hai, OK beta jee?! https://lovematters.in/en/news/my-wife-not-interested-sex Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Dilip beta baat size ki nahin hai - style ki hai, apne partner ko jaano samjho aur unki utejan pe utna hee focus karo jitna khud ki. yeh hai achche sex ki nishani. Mahila ke shareer pe aur jaankari ke liye yahan padhe… https://lovematters.in/hi/resource/her-body https://lovematters.in/hi/our-bodies/female-body/vulva Ling ke size ki sahi jaankari yahan se hasil kijiye: https://lovematters.in/en/resource/penis-shapes-and-sizes Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Bete alag alag mahila ka sharir alag alag ho sakta hai. Yadi aap chahen toh kuchh exercises online dekh sakti hai. Mahila ke shareer pe aur jaankari ke liye yahan padhe… https://lovematters.in/hi/resource/her-body https://lovematters.in/hi/our-bodies/female-body/vulva Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Sorry Simaran bête lekin iska koi tarika toh nahi hai aur har kisi ka sharir alag alag ho sakta hai. Yadi aap chahen toh kuchh exercises online dekh sakti hai. Mahila ke shareer pe aur jaankari ke liye yahan padhe… https://lovematters.in/hi/resource/her-body https://lovematters.in/hi/our-bodies/female-body/vulva Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Rohit bete yeh kah pana ki kaun kab aur kis din garbh dhaaran kar lega ya falana din mein koi garbh dhaaran kar leta hai zara mushkil hai kyunki yeh har kisi ke liye alag hai. Ovaluation time aur jaldi pregnancy ke tips yaha padh lijiye: https://lovematters.in/en/our-bodies/ovulation-calendar-how-to-calculate-ovulation https://lovematters.in/hi/resource/tips https://lovematters.in/hi/resource/pregnancy Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
मेरी gf मुझसे बोलती है कि आपकी लिंग छोटा है मै आपसे ख़ुश नहीं रह पाती और ऐसा कह कर मुझे छोड़ दिया अब बोलता हूं तो कहती है कि पहले आप अपना लिंग का साइज़ बड़ा करो फ़िर मै तैयार होऊंगी, तो कृपया बताएं मै क्या करू कुछ समझ नहीं आ रहा है
Oh बेटे! बात size की नहीं है - style की है, अपने partner को जानो, समझो, और उनकी उत्तेजना पर उतना ही focus करो जितना खुद की - ये है अच्छे sex की निशानी. और लिंग का साइज़ बड़ा करने का कोई भी तरीका मौजूद नही है। लिंग के साइज़ की सही जानकारी यहाँ से हासिल करो आप : https://lovematters.in/en/resource/penis-shapes-and-sizes और प्लीज़ साइज़ पर मत जाओ, अपना अंदाज़ अच्छा करो- उनके साथ टाइमिंग बिठाओ ठीक है? https://lovematters.in/hi/our-bodies/male-body/penis-enlargement-doesnt-work https://lovematters.in/hi/our-bodies/male-body/will-my-wife-think-my-penis-is-small यदि इस मुद्दे पर आप और गहरी चर्चा में जुड़ना चाहते हैं, तो हमारे डिस्कशन बोर्ड, " जस्ट पूछो" में ज़रूर शामिल हों. https://lovematters.in/en/forum
बेटे ये आप क्या पूछ रहे हैं कि शुक्राणु गिरने के बाद कहाँ जाता है?? हाँ इससे कुछ नहीं होगा, बस ये जान लीजिये कि हस्तमैथुन एक सेफ /सुरक्षित तरीका है अपनी संतुष्टि करने का. इससे कोई नुकसान या बीमारी नहीं होती. यदि चाहें तो बहुत सी activities हैं, जिनमें आप समय बिता सकते हैं, जैसे की खेल – games, gym या कोई hobbies…ok? https://lovematters.in/hi/resource/men-masturbating https://lovematters.in/hi/our-bodies/is-masturbation-unhealthy यदि इस मुद्दे पर आप और गहरी चर्चा में जुड़ना चाहते हैं, तो हमारे डिस्कशन बोर्ड, " जस्ट पूछो" में ज़रूर शामिल हों. https://lovematters.in/en/forum
नई टिप्पणी जोड़ें

Comment

  • अनुमति रखने वाले HTML टैगस: <a href hreflang>