Aedes mosquito
James Jordan/Flickr

ज़ीका: पांच मिथ्यों का नाश

अक्टूबर 2015 से करीब 69 देशों ने ज़ीका संक्रमण के उनके यहाँ प्रमाण मिलने के बारे में सूचित किया है I चूंकि यह वायरस तेज़ी से फैल रहा है तो हम इससे सम्बंधित कुछ मिथकों को नष्ट करने के लिए आपके लिए कुछ जानकारी लाये हैंI

ज़ीका को दुनिया भर में सेक्स संक्रमित रोग घोषित कर दिया गया है। जन स्वास्थ्य अधिकारी ज़ीका को एक विश्वव्यापी आपातकाल मानते हैं। ब्राज़ील में बीते वर्ष सैंकड़ों ज़ीका संक्रमित माताओं ने जटिल स्वास्थ संबंधित अभाव से ग्रस्त शिशुओं को जन्म दिया। हालांकि इस रोग का प्रकोप अभी दक्षिण अमेरिका में ज़्यादा है, लेकिन भारत को भी खतरे की आशंका सूची में बताया गया है। और जानने के लिए पढ़िए। #बीहेल्थीबीसेक्सी

  1. ज़ीका पानी से फैल सकता है।
    डब्लू एच ओ की रिपोर्ट के अनुसार ज़ीका मूलभूत रूप से एडेस नामक मादा मच्छर के ज़रिए फैलता है। सेक्स द्वारा संक्रमण भी संभव है। हालांकि इसके फैलने की किसी और स्थिति की अभी तक कोई पुष्टि नहीं हैI ज़ीका का डिम्ब ठहरे हुए पानी में पनपता ज़रूर है, लेकिन इस पानी के शरीर में जाने भर से ज़ीका नही होता। ज़ीका संक्रमण की बाकी संभव वजहों पर पड़ताल चल रही है।
  2. ज़ीका संक्रमण अनुवांशिक रूप से संशोधित मच्छरों से फैलता है
    चूँकि ज़ीका के बारे में हाल ही में पता चल सका है, इसका अर्थ ये नही है कि ज़ीका का कारण अनुवांशिक रूप से संशोधित मच्छर ही हैं। केवल मादा मच्छर ही मानव को काटती हैं और अभी तक सिर्फ अनुवांशिक संशोधित नर मच्छर ही रिलीस किये गए हैं इसलिए उनसे ज़ीका का खतरा नही है।

    दरअसल नर प्रजाति के वंशानु ऐडेस का अंत करने के लिए ही बनाए गए थे ताकि लोगों का जीका से बचाव किया जा सके। डब्लू एच ओ इससे पीड़ित देशों को साथ मिलकर मच्छर नियंत्रण कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित करता है।

    जीका के बारे में और जानने के इच्छुक हैं? हमारे पांच मुख्य तथ्य पढ़िए!
  3. जीका वाइरस रोग के लक्षण समझना आसान नहीं
    जीका से ग्रसित लोगों में इसके हल्के लक्षण दिखायी दे सकते हैं, या सम्भव है कि कोई लक्षण ना दिखायी पड़े। इसके लक्षण डेंगू जैसे भी हो सकते हैं। हल्का बुखार, त्वचा पर घाव, जोड़ों का दर्द या सर दर्द इसके कुछ लक्षण हैं। ये लक्षण सामान्यतः 2-7 दिन तक रहते हैं। जीका को किसी विशेष इलाज की ज़रूरत नहीं होती। संक्रमित लोगों को आराम करना चाहिए, बुखार और हरारत की दवा लेनी चाहिये और डाक्टर से परामर्श लेना चाहिए।
  4. जीका से ख़ुद को बचाने का कोई उपाय नहीं है।
    मच्छर और उनकी उत्पत्ति के स्थान जीका को फैलाने का काम करते हैं। ऐसे उत्पत्ति स्थानों का ख़ात्मा, मच्छरों से बचाव और स्वस्थ सेक्स इसका सफ़ाया करने में मददगार हो सकते हैं। डब्लू एच ओ द्वारा प्रमाणित कीटनाशक का प्रयोग भी इसके बचाव में मददगार हो सकता है।

    यात्रियों को विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है, जब वे दूसरे देशों की यात्रा कर रहे हों। गर्भवती महिलाओं को मच्छरों से बचाव के लिए विशेष क़दम उठाने की आवश्यकता है क्यूंकि इससे उनके गर्भ को ख़तरा हो सकता है और गर्भपात का भी ख़तरा हो सकता है हालाँकि इसकी संभावना कम है।
  5. जीका चुम्बन से भी फैलता है।
    जीका एक सेक्स संक्रमित रोग अवश्य है लेकिन इस बात की कोई पुष्टि नहीं है की चुम्बन मात्र से जीका फैल सकता है। हालाँकि शोध दर्शाती है कि जीका के जीवाणु वीर्य में रक्त, पेशाब या योनि द्रव्यों के तुलना में अधिक समय तक रहता है।

    इसका मतलब है कि जीका का अधिक प्रचार योनि, गुदा या मुखमैथुन से होने की सम्भावना ज़्यादा है। सेक्स खिलोनो का प्रयोग करने वाले लोगों को भी ख़तरा है। एक तथ्य दर्शाता है कि सेक्स के द्वारा संक्रमण की संख्या कम है और इसका प्रचार पुरुष से महिला, पुरुष से पुरुष और महिला से महिला होता है।

    प्रस्तुत हैं जन स्वास्थ्य संस्थाओ द्वारा जीका को रोकने की दिशा में उठाए गए कुछ क़दम

(1)मच्छरों द्वारा जीका के फैलाव को रोकने के लिए वेक्टर नियंत्रण

(2) सेक्स और प्रजनन स्वास्थ्य के क़दम

(3) इस सम्बन्ध में और जानकारी का प्रचार प्रसार और डाइयग्नास्टिक टेस्ट एवं वैक्सीन

(4) इससे ग्रसित परिवारों की ज़रूरतों का ख़याल

 

आपने जीका से जुड़ी कौनसी धारणा सुनी हैं? अपनी टिप्पणी नीचे लिखें या फेसबुक के ज़रिये हमसे संपर्क करें I अगर आपके मन में कोई भी सवाल हो तो हमारे चर्चा मंच का हिस्स्सा बनेंI

क्या आप इस जानकारी को उपयोगी पाते हैं?

Comments
नई टिप्पणी जोड़ें

Comment

  • अनुमति रखने वाले HTML टैगस: <a href hreflang>