facts about kissing
Shutterstock/Kislitsyna Lyubov

सबसे बढ़िया किस करने के टिप्स!

चुम्बन सबसे रोमांटिक एहसास हो सकता है, अगर सही जगह और सही इंसान के साथ हो।

जब चिंगारियां सी उठती है, पेट में तितलियाँ सी महसूस होती हैं, और फिर होंठ से होंठ मिलते हैं  वाह, क्या अद्भुत एहसास होता है यह!

या फिर...जीभ से टोंसिल्स का छुना, थूक गिरना, दाँतों का टकराना. ह्म्म्म...यह कुछ रोमांटिक तो नहीं। तो आप सही चुम्बन कैसे कर सकते हैं? पता लगाइए हमारे पांच बड़े तथ्य श्रंखला के तीसरे हिस्से में।

वो करिए जो अच्छा लगता है!

चुम्बन प्रशिक्षण जैसी कोई चीज़ नहीं होती है। क्यूंकि आप खुद अभ्यास से यह सीख सकते हैं। और यह मुश्किल भी नहीं. जीभ चुम्बन अधिकतर शुरू होता है होठों के चुम्बन से। आप अपने होंठों का इस्तेमाल करके, अपने साथी के होठों को सहलाना शुरू कर सकते हैं। अपने होठों को हिलाईये और साथी के होठों को महसूस करिए। फिर आप अपना सिर एक तरफ थोड़ा झुकाइये, ताकि आपकी नाक बीच में ना आये, फ़िर आप अपना मुहं खोलिए और धीरे से अपनी जीभ अपने साथी के मुहं में डालिए। अगर आप अच्छा महसूस कर रहे हैं, तो आप सही जा रहे हैं! 
चुम्बन पर अधिक जानकारी

हर कोई अलग है

अलग अलग लोगों को अलग अलग तरह का चुम्बन पसंद आता है। कुछ लोग चुम्बन के समय आँखें बंद रखते हैं, और कुछ नहीं। और शायद आपको धीरे धीरे चुम्बन करना पसंद हो, लेकिन आपके साथी को थोड़ी तेज़ तरार, होठों को काटने वाला चुम्बन पसंद हो। लेकिन चिंता मत करिए! ज़रूरत है की आप अपने साथी से खुल कर बात करिए और आप दोनों जानिये किस आप दोनों को क्या पसंद है। और हाँ, अगर आपका पहला चुम्बन बिलकुल सही नहीं होता, तो निराश ना हों - कोशिश करते रहिये, और आपको वो 'पर्फक्ट' चुम्बन ज़रूर मिलेगी!
चुम्बन पर अधिक जानकारी

नकारात्मक पहलु

चुम्बन काफी मज़ेदार और उत्तेजक होता है, लेकिन इसमें कुछ जोखिम भी हो सकते हैं। कुछ बीमारियाँ चुम्बन के माध्यम से आपके शरीर में पहुच सकती हैं। जैसे की दाद और खाज की बीमारी। या फ़िर ग्रथिया बुखार - जिसको अकसर 'चुम्बन बीमारी' भी कहा जाता है। यह जवान लोगों में अधिकतर पाया जाता है और आपको महीनो तक थका-मंदा कर देती है।

(चुम्बन से एच आई वी होना लगभग  नामुमकिन है. यह तभी हो सकता है जब आप दोनों के होंठों पर या मुहं में कोई घाव हो)

आखिर में, अगर आप चाहते है की आपका  परफेक्ट चुम्बन खराब ना हो मुहं की बुरी गंध से, तो रोज़ाना ब्रुश करना! और हाँ डेंटल फलोस का इस्तेमाल करें। यह जो खाने के कुछ हिस्से आपके दाँतों के बीच में रह जाते हैं, उस से ही आपकी मुह में गन्दी गंध बैठ जाती है।

हम चुम्बन क्यूँ करते हैं?

इंसानों में, चुम्बन शुरू हुआ माँ-बाप का अपने मुह से अपने बच्चों को खाना खिलाने से, ऐसा वैज्ञानिकों का मानना है। या फ़िर बच्चों का पाने माता-पिता को खाना खिलाने से। और हाँ, चुम्बन के बहुत सारे स्वस्थ्य सम्बंधित फायेदे भी हैं! एक तो यह की यह आपको ज्यादा खुश करता है और स्ट्रेस कम करता हैं। और इस से आपके शरीर में कोलेस्टेरोल की मात्र भी कम होती है, ऐसा विशेषज्ञों ने पाया।

जिमखाना नहीं जाना चाहते - चुम्बन करिए!   

गहन चुम्बन से आपकी दिल की धड़कन बढती है - जैसे की कसरत के समय। आराम करते समय, आपका दिल कुछ एक मिनट में 70 बार धड़कता है। चुम्बन के समय, यह एक मिनट में 100  से 150 बार तक बढ़ सकता है! और इसके साथ-साथ चुम्बन के समय आपके चेहरे की 34 मासपेशियों की कसरत होती है।

आप चुम्बन से वज़न भी घटा सकते हैं. गहन चुम्बन आपके शरीर से कुछ 6 कैलोरी एक मिनट में घटा सकता है। तो अपने साथी को कुछ मस्त और रोमांचक कसरत के लिए बाहों में भर लीजिये!

हमें अपने अबसे अच्छे चुम्बन, सबसे ख़राब चुम्बन, जो चुम्बन ना हो पाया हो या पहले चुम्बन की कहानी हमें ईमेल करिए। हम उसे अपने 'मेरी कहानी' श्रंखला में प्रस्तुत करेंगे। और हमें आपका असली नाम जानने की ज़रूरत नहीं। आप अपनी राय यहाँ भी लिख सकते हैं या फेस बुक पर हो रही चर्चा में हिस्सा लीजिये।

'पांच बड़े तथ्य' श्रंखला के और लेख

चुम्बन कैसे करें - अधिक जानकारी

चुम्बन के ऊपर अन्य कहानियां और लेख

कोई सवाल? हमारे फेसबुक पेज पर लव मैटर्स (एलएम) के साथ उसे साझा करें या हमारे चर्चा मंच पर एलएम विशेषज्ञों से पूछें। हम Instagram, YouTube  और Twitter पे भी हैं!

क्या आप इस जानकारी को उपयोगी पाते हैं?

Comments
नई टिप्पणी जोड़ें

Comment

  • अनुमति रखने वाले HTML टैगस: <a href hreflang>