Woman shows her partner the red card in bed.
Shutterstock / maxriesgo

उन्हें कैसे बताएँ कि आज आपका 'मूड' नहीं है

द्वारा Sarah Moses मई 5, 02:34 बजे
सेक्स का मूड नहीं है? रिसर्च दर्शाती है कि आपके 'ना' कहने के तरीक़े का आपके रिश्ते पर काफ़ी बड़ा प्रभाव हो सकता है।

आपके कॉलेज का आख़िरी समेस्टर है और कल सुबह की परीक्षा के बाद कॉलेज ख़त्म हो जाएगाI यह सबसे कठिन विषय है और आप काफ़ी समय से इसके लिए काफ़ी मेहनत से पढ़ रहे हैं, और इसलिए इस समय सेक्स के ख़याल आपके दिमाग़ के आस पास भी नहीं फटक रहेI फिर चाहे आपकी गर्ल्फ़्रेंड आपके साथ बिस्तर पर निर्वस्त्र ही क्यूँ ना होI उसके इम्तिहान ख़त्म हो चुके हैं और उसके दिमाग़ में अब कोई दबाव नहीं है और शायद इसलिए वो सेक्स के बारे में सोच रही है। तो ऐसे में आप उसे सेक्स के लिए कैसे मना करेंगे और इससे क्या फ़र्क़ पड़ेगा?

लेकिन सच ये है कि आपके मना करने के तरीक़े से दरअसल फ़र्क़ पड़ेगा। किसी भी रिश्ते में ऐसा समय आ सकता है जब एक साथी मूड में हो और दूसरा नहीं। इस स्थिति को सही तरीक़े से सम्भालना महत्वपूर्ण है क्यूँकि सेक्स को लेकर हुई असमर्थता से भावनाओं को ठेस पहुँच सकती हैI

काफ़ी कुछ दाव पर

'मेरे विचार में इसका सम्बन्ध भावनात्मक अति सम्वेदनशीलता से है', कनेडीयन शोधकर्ता जेम्स किम ने 2016 की इंटर्नैशनल असोसीएशन फ़ोर रेलेशन्शिप रीसर्च कॉन्फ़्रेन्स के दौरान लव मैटर्ज़ को बताया "एक रिश्ते में दो लोगों के बीच में कई बातों को लेकर मतभिन्नता हो सकती है, जैसे कि घर की सफ़ाई, खाने में क्या बनाना है, बच्चो को किस स्कूल में डालना है वगैरह, वगैरह। लेकिन जहाँ तक सेक्स की ज़रूरतें हैं, उनके लिए आपकी अपेक्षाएँ केवल आपके साथी से होती हैं। और ऐसे में अकसर काफ़ी कुछ दाव पर लगा होतों है, क्यूँकि अपने साथी से यह सुनना तकलीफ़देह हो सकता है कि वो आपके साथ सेक्स करने के इच्छुक नहीं हैं।'

किम ये पता लगाना चाहते थे कि लोग अपने साथी को सेक्स के लिए कैसे मना करते हैं। वो ये भी देखना चाहते थे कि रिश्तों और सेक्स की संतुष्टि के नज़रिए से क्या ना कहने के कुछ तरीक़े दूसरे तरीक़ों से बेहतर थे?

पहले, उन्होंने शोध में शामिल 1200 लोगों से पूछा कि वो सेक्स के लिए कैसे मना करते हैं। उन्होंने चार वर्गीकरण किए और हर एक का उदाहरण लव मैटर्ज़ के सामने रखा। प्रयोग के दूसरे चरण में उन्होंने 'ना' कहने के बेहतर तरीक़ों को बारीकी से देखा।

ना कहने के चार तरीक़े

किम ने ना कहने तरीक़ों को चार हिस्सों में बाँटा

1. 'केवल चुम्बन और आलिंगन करते है ना'

सकारात्मक से शुरू करते हैं। यदि आप सेक्स के मूड में नहीं हैं, तो अपने साथी को चुम्बन और आलिंगन करने के लिए कहें। इस तरह आपको उन्हें निराश नहीं करना पड़ेगा और उन्हें बुरा नहीं लगेगा। ये एक तरह से एक संदेश है, 'कि मूड नहीं होने की वजह तुम नहीं हो, तुम से मुझे बेहद प्यार है और आकर्षण भी है.'

2.'उफ़्फ़, दूर हटो'

ये अगला वर्गीकरण ज़रा कटुतापूर्ण है। इसके फलस्वरूप आपके साथी के आत्मसम्मान को ठेस पहुँच सकती है और इस तरीक़े का सम्बन्ध कमज़ोर और नाख़ुश रिश्तों और असंतुष्ट सेक्स जीवन से होता है।

3.'नहीं, मूड नहीं है'

ये ना कहने का एक निर्णयपूर्ण तरीक़ा है जो बिना अपने साथी की भावनाओं की क़द्र किए, बस सेक्स की पेशकश को ख़ारिज करने जैसा है। जैसे कि, "नहीं, मेरा सेक्स करने का मूड नहीं है।"

4.ख़र्र्र्र्र्र्र्र

और अंत में किम की रिसर्च में एक पहलू ड्रामेबाज़ी का भी सामने आया। यानि मुँह पर मना करने की बजाय सोने का नाटक करना या दूर रहने का शारीरिक संकेत देना।

सबसे बेहतर क्या?

तो सबसे सही और सबसे ख़राब तरीक़ा कौनसा है? देखिए अगर आप सेक्स के मूड में नहीं हैं तो भी अपने साथी के आत्मसम्मान को ठेस पहुँचाना किसी भी लिहाज़ से सही नहीं है। सेक्स ना सही, आप कम से कम प्यार और पुनः आश्वासन तो दे ही सकते हैं, ताकि आपके साथी को ये महसूस हो सके कि आप उनसे प्यार करते हैं और यह रिश्ता और आप ,दोनों ही, उनके लिए बहुत मायने रखता है।

निर्णयपूर्ण 'ना' या बहाने बनाना कैसा है? हालाँकि यह स्पष्ट नहीं है कि इन तरीक़ों का रिश्तों पर क्या असर पड़ता है, लेकिन यह सच है कि स्पष्ट 'ना' कहना उस समय बुरा अवश्य लग सकता है लेकिन लम्बे समय में यह स्पष्टवादिता रिश्ते के लिए अनूकूल सिद्ध हो सकती है।

ना कैसे कहें

इस भाव का शिकार होना आसान है कि 'शायद मेरा साथी मेरे साथ सेक्स करना पसंद नहीं करता या शायद मैं उन्हें आकर्षक नहीं लगता/लगती।'

अपने साथी को विश्वास दिलाकर आप उन्हें इन नकारात्मक विचारों के चंगुल से मुक्त कर सकते हैं। आपको उन्हें अक्सर ये याद दिलाते रहना चाहिए कि वो आपको कितने आकर्षक लगते हैं और आज भले ही आपकी मनोदशा सेक्स करने की ना हो लेकिन इसका उनके प्रति आपके आकर्षण से कोई सम्बन्ध नहीं है!

किम की सलाह: 'जब बात रिश्तों के रखरखाव की हो, तो छोटी छोटी बातें लम्बी दूरी तय करती हैं।'

जब दोनो साथियों की सेक्स इच्छा में फ़र्क़ हो तो कभी-कभी स्थिति पेचीदा हो सकती है। कुछ साझा करना चाहते हैं? हमारे चर्चा मंच लेट्स टाक का हिस्सा बनें।  

क्या आप इस जानकारी को उपयोगी पाते हैं?

Comments
Ji nahi, Nitish beta. Hastmaithun ek safe/surakshit tareeka hai apni santushti karne ka. Isse koi nuksaan ya beemari nahin hoti. Yadi chahein toh bahut see activities hain, jinmein aap samya bitaa sakte hain. Jaise ki khel – games, gym ya koi hobbies…ok? Yeh bhi padhiye: https://lovematters.in/hi/resource/men-masturbating https://lovematters.in/en/news/i-could-masturbate-anytime-anywhere Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain toh hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil hon! https://lovematters.in/en/forum
Kahin aap kisi tension, pressure mein toh nahi hain na? Yeh samjh lijiye ki sex karne ke liye bilkul tanav mukt hona zaruri hai bête. Iss baare mein aur yaha padh lo : https://lovematters.in/hi/news/4-signs-you-have-erectile-dysfunction https://lovematters.in/hi/news/erection-trouble-where-turn Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain toh hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil hon! https://lovematters.in/en/forum
Nitesh bete ab kya sthiti hai? Aur yadi aapko koi Dard ya dikkat ho rahee hai, ki chhatey hue bhi nahin ho raha toh shayed aapko kisi doctor se mil lene chaihye. Nahi to its ok. https://lovematters.in/hi/making-love/sex-problems-how-to-overcome-them/delayed-ejaculation-top-five-facts Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Bete kahin aap kisi tension, pressure mein toh nahi hai na? yeh samjh lijiye ki sex karney ke liye ya ling me tanav aane ke liye bilkul tanav mukt hona zaruri hai bête. Body ko apna kaam karne dijiye bête - aur yadi koi bimaari na ho to - ye thik ho jana chahiye. Ise padhiye: https://lovematters.in/hi/news/erection-trouble-where-turn https://lovematters.in/hi/news/4-signs-you-have-erectile-dysfunction Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
नई टिप्पणी जोड़ें

Comment

  • अनुमति रखने वाले HTML टैगस: <a href hreflang>