Flirty woman
Shutterstock /Maul Sari

फ़्लर्ट कैसे करें- रिसर्च ने बताया

द्वारा Sarah Moses अगस्त 14, 10:44 बजे
फ़्लर्ट करने का सबसे सही तरीका कौनसा है? उस आकर्षक लड़के का ध्यान आकर्षित करने के लिए विज्ञान कुछ टिप्स लेकर आया है। शोध सिद्ध करती है कि रूप रंग से ज़्यादा महत्व फ़्लर्ट करने के सही तारीके का है।

हर सुबह ऑफिस के रास्ते में आप कॉफ़ी पीने के लिए रूकती हैं। आपको कॉफ़ी तो पसंद है ही, लेकिन असल बात ये है कि आपको कॉफ़ी परोसने वाला वो लड़का बहुत पसंद हैI शायद इसीलिए यहाँ रुकना आपकी दिनचर्या का हिस्सा बन चुका है। लेकिन अगर आपको लगता है कि वो आपको सिर्फ एक ग्राहक समझता है और आपके आकर्षण के बारे में उसे ज़रा भी भनक नहीं है तो ऐसे में आप उसे ये आभास कैसे कराएंगी?

रूप रंग से ऊपर फ्लर्टिंग

उसके साथ फ़्लर्ट तो आप करती ही होंगी। लेकिन कहना आसान है। यदि करना आपको मुश्किल लगता है तो चिंता की बात नहीं है: वैज्ञानिकों ने 1960 से अब तक इस विषय में काफ़ी शोध की है और अब लगभग इस बात का अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि कौनसा तरीका कारगर होगा और कौनसा नहीं

अच्छा समाचार यह है कि जब बात फ़्लर्ट करने की आती है तो सही संकेत भेजना शारीरिक आकर्षण से ज्यादा महत्व रखता है, ऐसा मानती हैं अमेरिकी मनोवैज्ञानिक डॉक्टर मोनिका मूरI

डॉ मूर की माने तो उन्होंने बहुत से महिलाओं और पुरुषों को बार या रेस्टोरेंट में एक दूसरे के साथ फ्लर्ट करने का प्रयास करते देखा है। पुरुष अक्सर उन महिलाओं की तरफ कदम बढ़ाते हैं जिनसे उन्हें निमंत्रण जैसे संकेत मिलते हैं फिर चाहे वह उस बार में बैठी सबसे खूबसूरत लड़की ही क्यों ना हो।

देखें,  घूरें और मुस्कुराएं

अब तक आप ये समझ ही गए होंगे कि उनका फोन नंबर पाने का जरिया फ्लर्टिंग ही है। लेकिन फ्लर्टिंग करने का सही तरीका कौनसा है? मुस्कराहट और आँखों का संपर्क तो जाना माना तरीका है ही- और ये महिला और पुरुष दोनों कर सकते हैं। लेकिन इसके अलावा भी कई संकेत हैं जैसे कि अचानक देखना, या कुछ देर लगातार देखते रहना या फिर आँखों के संपर्क के साथ शरारती से मुस्कान।

अपने शारीरिक हाव भाव की तरफ ध्यान आकर्षित करने वाले फ्लर्टिंग के तरीके भी कारगर होते हैं। जैसे की अपने बालों के साथ खेलना या अपने होठों पर जीभ फिराकर अपनी दिलचस्पी का इशारा देना। और यदि आप दोनों साथ बैठे हों तो पैरों को खोलना या बंद करना या फिर उनके हाव भाव की नक़ल करना।

अंत में सबसे महत्वपूर्ण है आत्म विश्वास, दिलचस्पी और सिंगल होना। फ्लर्टिंग एक तरह से उस व्यक्ति को आपके पास आकर बात करने की इजाज़त देने के सामान है। और ये कौन नहीं चाहेगा? किसी अजनबी से जाकर बात करना आसान काम नहीं है और अगर ऐसे में दूसरे को ज़रा इशारा दे दिया जाये तो आप दोनो का काम आसान हो सकता है।

स्त्रोत: ह्यूमन नॉनवर्बल कोर्टशिप बिहेवियर - अ ब्रीफ हिस्टोरिकल रिव्यु, 2010, जॉर्नल ऑफ़ सेक्स रिसर्च, मूर एम.

क्या है फ्लिर्टिंग की सीमाएं? नीचे टिप्पणी करके या फेसबुक के ज़रिये हमें बताएंI

क्या आप इस जानकारी को उपयोगी पाते हैं?

Comments
नई टिप्पणी जोड़ें

Comment

  • अनुमति रखने वाले HTML टैगस: <a href hreflang>