Jealous woman - chatting or cheating?
Shutterstock / Vladimir Gjorgiev

चार प्रकार की धोखेबाज़ी (चीटिंग)

द्वारा Sarah Moses अप्रैल 16, 03:12 बजे
आपके अनुसार धोखा देने की परिभाषा क्या है? शायद किसी और व्यक्ति से साथ सेक्स, है ना? लेकिन हाल में हुई रिसर्च दर्शाती है कि बहुत से लोगों के लिए धोखेबाज़ी केवल संभोग तक सीमित नहीं है।

ज़रा कल्पना कीजिए....आपका कॉलेज हाल ही में शुरू हुआ है और आपको अपने बॉयफ्रेंड के साथ समय व्यतीत करने का मौका नही मिल रहा। एक कारण तो यह है कि पहले के मुक़ाबले आप दोनों ही कुछ ज़्यादा व्यस्त हो गए हैंI लेकिन एक और कारण भी है, उसके कॉलेज की एक लड़की से साथ भी वो वक़्त गुज़ारने लगा है जिससे उसके पास आपके लिए वक़्त कम बच पाता हैI वो आपसे कहता है कि वो उसकी दोस्त है और वो दोनों साथ में पढ़ाई करते हैं। आप उसकी बात पर भरोसा भी कर लेती हैं और आपको नही लगता कि इस परिस्थिति में कोई शारीरिक कोण है।

लेकिन...असल में, उनकी बढ़ती हुई नजदीकियां आपको असहज महसूस करा रही हैं। आपको लगता है कि वो आपको धोखा दे रहा है। जब आप उससे इस बारे में बात करती हैं तो उसे ये बात समझ नहीं आती। क्यूँकि उसके अनुसार अब तक कुछ भी शारीरिक नहीं है तो इसलिए उसकी नज़र में यह धोखा नहीं है।

कौनसी चीज़ें धोखे की सूची में शामिल हैं?

तो आखिर कौनसी चीज़ें धोखा हैं और कौनसी नहीं- कनाडा की रिसर्च टीम को यह जानने की जिज्ञासा हुईI अपने साथी के अलावा किसी और के साथ सेक्स तो इस सूची का स्वाभाविक हिस्सा था। लेकिन कुछ और ऐसी चीजें थी जो स्पष्ट रूप से इस सूची में अब तक शामिल नहीं थी। जैसे कि भावनात्मक जुड़ाव या किसी के साथ ऑनलाइन बहुत समय गुजारना। किसी और को ध्यान से देखना, या पोर्न देखना?

धोखेबाजी की श्रेणी सूची

लोग किन बातों को धोखा देना मानते हैं और कौनसी बातों को नहीं, ये जानने के लिए रिसर्च दल ने 1300 लोगों को धोखेबाजी का सर्वे भरने के लिए कहा। इस सर्वे में ऐसी बहुत सी बातों और व्यवहार का संदर्भ था जिसे धोखा देना कहा जा सकता है. जैसे कि किसी और के साथ शारीरिक संबंध या पोर्न देखना या फिर 'किसी' के फेसबूक पोस्ट को लाइक करना।

इस तरह के हर बर्ताव के लिए इस सर्वे में हिस्सा लेने वाले लोगों को अपने किसी पूर्व या वर्तमान साथी के बारे में सोचने को कहा गया और धोखेबाज़ी के मापदंड पर 1 से 7 अंक देने को कहा गया। इसके बाद रिसर्चकर्ताओं ने सभी नतीजों का अवलोकन किया।

धोखेबाज़ी के चार तरीके

  1. सेक्स धोखेबाज़
    कोई भी सेक्स संबंधित धोखा चाहे संभोग हो या सिर्फ मुख मैथुन, लगभग सभी के अनुसार धोखा थाI किसी और के साथ शावर या चुंबन भी सूची में ऊंचे क्रम पर थाI रिसर्चकर्ताओं ने इस तरह के शारीरिक और सेक्स संबंधित व्यवहार को एक श्रेणी में डाल दिया और कोई खास अचरज की बात नहीं है कि यह लगभग सबके अनुसार धोखा ही था.
  2. दोस्ती के नाम पर धोखा
    जब 'भावनात्मक लगाव' वाले व्यवहार की बात आई, जैसे किसी के साथ अपने राज़ बांटना या किसी के साथ डिनर करने जाना, तो इसको लेकर लोगों के अलग अलग मत थे। सेक्स की बात से अलग इस स्थिति में यह कहना आसान नही होता कि दो लोग केवल घनिष्ट मित्र हैं या उनके बीच कुछ और चल रहा है
  3. इंटरनेट धोखेबाज़ी
    तीसरी तरह की धोखेबाजी इंटरनेट, चैटिंग और मोबाइल फोन से संबंधित थी। जैसे कि इंटरनेट पर किसी और नाम से प्रोफ़ाइल बना कर चैटिंग करना या वेबकैम पर किसी के साथ मिलकर हस्तमैथुन करना लगभग हर किसी को नामंज़ूर होगा। शोधकर्ता बताते हैं कि इस तरह का व्यवहार सेक्स धोखेबाज़ी के समान ही माना जायेगा। और साथ ही किसी को प्यार भरे या सेक्स संबंधित मैसेज भेजना भी।
  4. अकेले धोखबाज़ी
    अंत में, कुछ लोगों का मानना था कि उनके साथी को धोखा देने के लिए किसी दूसरे व्यक्ति की ज़रूरत नही है। अकेले किसी और महिला या पुरुष को 'उस' नज़र से देखना या पोर्न देख कर हस्तमैथुन करना भी धोखा देने के समान हैI उनकी नज़र में किसी और व्यक्ति को देखकर या सोचकर कामोत्तेजित होना भी धोखा देने जैसा ही है, बेशक वो इस दिशा में कोई असल कदम ना उठाएं तो भी।

अपनी धोखेबाज़ी की सीमा निर्धारित करें

एक आश्चर्यजनक बात ये थी कि कोई भी धोखेबाज़ी का बर्ताव श्रेणी सूची में 7 अंक पर नही था। यहाँ तक कि सेक्स जैसा बर्ताव भी 7 अंक पर नही था। लेकिन इसका विपरीत भी सच था। कोई भी व्यवहार, चाहे वो किसी फिल्म एक्टर के प्रति आकर्षण ही क्यों न हो, धोखेबाजी की सूची से बाहर भी नही था।

धोखेबाज़ी को लेकर लोगों की अलग अलग सोच होती है। इस रिसर्च से आपकी सोच बनाने में मदद ज़रूर मिल सकती है। तो यदि किसी के साथ पढ़ाई करने को आप धोखेबाज़ी समझते हैं, ज़रूरी नही कि आपके साथी की राय भी इस बारे में समान हो। ज़रूरी ये है कि आप दोनों इस बारे में बात करें।

सन्दर्भ:

ड्रॉइंग द लाइन: द डेवलपमेंट ऑफ़ अ कॉम्प्रिहेन्सिव असेसमेंट ऑफ़ इन्फिडेलिटी जजमेंट्सI जे सेक्स रेस. (2016) 53(8):910-26.

आपके लिए धोखा देना क्या है? सेक्स? फ्लिर्टिंग? हस्तमैथुन? सन्देश भेजना? हमसे फेसबुक पर जुड़ें और अपने विचार व्यक्त करेंI अगर आपके मन में कोई और भी सवाल हो तो हमारे चर्चा मंच का हिस्सा ज़रूर बनेंI

क्या आप इस जानकारी को उपयोगी पाते हैं?

Comments
नई टिप्पणी जोड़ें

Comment

  • अनुमति रखने वाले HTML टैगस: <a href hreflang>