sex to make other person happy
© Love Matters | Rita Lino

मन मार कर सेक्स: ज़बान पर हाँ और मन में ना

द्वारा Sarah Moses अगस्त 7, 02:37 बजे
क्या मन नहीं होने पर भी आपने कभी सेक्स के लिए हामी भरी है? रिसर्च ने दर्शाया है कि कई महिलाएं ना चाहते हुए भी सेक्स के लिए अपनी सहमति दे देती हैंI

आप दिन भर के थके हुए घर लौटे हैं और आपके मन में सेक्स का ख्याल दूर दूर तक नहीं हैंI लेकिन जैसे ही आप बिस्तर पर लेटते हैं, यह साफ़ हो जाता है कि आपके साथी के मन में आज सेक्स के अलावा कुछ भी नहीं हैI उसको मना करने के बजाय आप अनमने मन से उसके साथ सेक्स कर लेते हैंI शायद आप यह उसकी खुशी के लिए करते हैं, या शायद इसलिए क्यूंकि आपको पता है कि मना करने से उसका मूड खराब हो जाएगाI

अपना मन मारना

मन ना होने पर भी सेक्स करने को शोधकर्ताओं ने 'अनुवर्ती सेक्स' का नाम दिया हैI अध्ययन से पता चला है कि पुरुषों की तुलना में ऐसा महिलाएं ज़्यादा करती हैंI अनुवर्ती सेक्स और ज़बरदस्ती करे जाने वाले सेक्स में फ़र्क़ हैI इसमें आप इसलिए यौन सम्बन्ध नहीं बनाते क्यूंकि आपका साथी आपके साथ ज़ोर ज़बरदस्ती करता है, बल्कि यहाँ तो आपके साथी को यह पता ही नहीं चलता कि आप सेक्स नहीं करना चाहते और केवल उसका मन रखने के लिए कर रहे हैं, चाहे अपना मन मार कर ही सहीI

तो ऐसा महिलाएं क्यों करती हैं? यह जानने के लिए अमरीकी शोधकर्ताओं के एक समूह ने विश्विद्यालय में पढ़ने वाली 250 लड़कियों से संपर्क किया। उन्हें ऑनलाइन एक सर्वे भरने को कहा गया जिसमें उन्हें अपने उस समय के अनुभव के बारे में बताना था जब उन्होंने अपना मन मार कर सेक्स किया। यहाँ सेक्स का मतलब था प्रवेशित सेक्स, गुदा और मुख मैथुन। शोधकर्ता यह भी जानना चाहते थे कि सेक्स करते हुए उनका व्यक्तित्व कैसा रहता है और अपने रिश्ते में वो अपने साथी से किस तरह से पेश आती हैं।

उसे खुश रखना है

परिणाम आने के बाद शोधकर्ताओं को पता चल चुका था कि लगभग आधी महिलाओं ने कभी ना कभी मन मार कर सेक्स किया है। 30 प्रतिशत महिलाएं ऐसी थी जिन्होंने यह अपने वर्तमान साथी के साथ किया था या फ़िर उस साथी के साथ जिसके साथ उनका रिश्ता सबसे लंबा चला था।

60 प्रतिशत महिलाओं का कहना था कि उन्होंने यह किया तो है लेकिन उनका मानना था कि ऐसा बहुत कम होता है। लेकिन चार में से एक महिला ऐसी भी थी जिन्होंने लगभग 75 प्रतिशत से ज़्यादा बार अपना मन मार कर सेक्स किया था।

तो यह लोग ऐसा क्यों कर रहे थे? इसका एक कारण तो यह था कि उनकी नज़र में ऐसा करने से उनका रिश्ता बेहतर और मज़बूत होगा। एक महिला अपने साथी के साथ केवल इसलिए सेक्स के लिए तैयार हो जाती है क्योंकि उसे पता है कि उसे लगे ना लगे उसके साथी को यह अच्छा लगेगा। एक और कारण जो इतना सामान्य नहीं है, वो यह है कि महिलाओं को लगता है कि सेक्स करने से उनका रिश्ता चलता रहेगा - उन्हें यह डर रहता है कि कहीं उनके मना करने से उनका साथी उन्हें छोड़ कर ना चला जाए

सेक्स संवाद!

अध्ययन से यह भी पता चला कि जो महिलाएं अपने साथी को अपनी कामुक पसंद और नापसंद के बारे में बता कर रखती थी, उनके अनुवर्ती सेक्स करने की संभावना कम थी क्योंकि जब उनका सेक्स करने का मूड नहीं होता था तब भी वो मन मारने के बजाय, वो बात अपने साथी को बता देती थी।

अगर यह सब आपको जाना पहचाना लग रहा है तो शायद आपको इस बात पर ध्यान देना चाहिए कि कैसे आप अपनी यौन इच्छाओं को अपने साथी को बता सके और उस बारे में भी, जब आप सेक्स नहीं करना चाहते हों। इससे आपको बेहद फायदा होगा।

पुरूष भी इस का ख्याल रख सकते हैं। अगली बार जेक्स करते हुए ध्यान दें कि क्या आपका साथी पूर्ण रूप से कामोत्तेजक है और क्या उसे सच में मज़ा आ रहा या फ़िर वो केवल आपका मन रखने के लिए यौन क्रिया में लिप्त हो रही है। यह जानने का सबसे आसान तरीका जानते हैं क्या है? सीधा पूछ लो मेरे भाई! शानदार सेक्स की ओर यह आपका पहला कदम होगा।

सन्दर्भ: "डिपेंडेंसी एंड सेक्शुअल अस्सेर्टिवनेस इन रिलेशन टू अक्यूसिंग टू अनडिज़ाइरड सेक्स इन यंग वोमेन" प्रेसेंटेड एट द 2016 सोसाइटी फ़ॉर द साइंटिफिक स्टडी ऑफ़ सेक्शुअलिटी एनुअल मीटिंग

यह लेख पहली बार 22 फरवरी 2017 को प्रकाशित किया गया था। चित्र में व्यक्ति मॉडल हैं।

क्या आप भी मन मार कर सेक्स करते हैं? इस बारे में बात करना चाहते हैं या सवाल पूछना चाहते हैं? आइये चर्चा मंच पर बात करें।

क्या आप इस जानकारी को उपयोगी पाते हैं?

Comments
Hmm! Aisa kyun ho raha hai? Kya aap koi aisi activity kar rahe hain jo ki unhe pasand nahi aa rahi hai? Sabse zaroori hoga ki aap unse pyar aur vishawas ke saath iski vajeh poochein, bina jhagda, bina aalochna. Tab hee aap anumaan laga saktey hain, hain na? Yeh bhi yaad rakhiye, ki sex mein HAAN karna ya NAA, yeh bhi unka haq hai, unka nirnay… so yadi who Na kartee hain, so ek baat to tay hi ki koi bhi zor ya zabardasti bilkul allow nahin ha, samjhe beta jee?! https://lovematters.in/en/news/my-wife-not-interested-sex https://lovematters.in/hi/resource/making-love https://lovematters.in/hi/news/how-can-i-please-my-wife-bed Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain toh hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil hon! https://lovematters.in/en/forum
Arre bhai, ling ko apne aam stithi pe bhi toh waapis aana hai na? Isme lagbhag 45 mins se 1 hour lag sakta hai, ya zyada ya kum. Yeh bohot common hain, so don't worry! Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain toh hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil hon! https://lovematters.in/en/forum
Hmm! Aisa kyun ho raha hai? Kya aap koi aisi activity kar rahe hain jo ki unhe pasand nahi aa rahi hai? Sabse zaroori hoga ki aap unse pyar aur vishawas ke saath iski vajeh poochein, bina jhagda, bina aalochna. Tab hee aap anumaan laga saktey hain, hain na? Yeh bhi yaad rakhiye, ki sex mein HAAN karna ya NAA, yeh bhi unka haq hai, unka nirnay… so yadi who Na kartee hain, so ek baat to tay hi ki koi bhi zor ya zabardasti bilkul allow nahin ha, samjhe beta jee?! https://lovematters.in/en/news/my-wife-not-interested-sex https://lovematters.in/hi/resource/making-love https://lovematters.in/hi/news/how-can-i-please-my-wife-bed Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain toh hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil hon! https://lovematters.in/en/forum
Bete sex se koi nuksaan nahi jab tak ki wo safe sex hai, yaani poori samjhdaari dono logo ki sehmati aur safety ke sath kiya gaya sex ho. https://lovematters.in/hi/resource/safe-sex https://lovematters.in/hi/making-love/7-reasons-why-sex-is-good-for-your-health Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Ab kya sthiti hai bete? Ling mein dard ke liye kisi vishesagya ya panjikrit doctor se mill lena sahi hoga. Aur ling ko apne aam stithi pe bhi to waapis aana hai na? Isme lagbhag 45 mins se 1 hour lag sakta hai, ya zyada ya kum. Yeh bohot common hain, so don't worry! Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Ab kya sthiti hai bete? Tension ya pressure ke kran bhee ling mein tanav ki kami ki samasya ho sakti hai. Yeh samjh lijiye ki sex karney ke liye ya ling me tanav aane ke liye bilkul tanav mukt hona zaruri hai bête. Ise padhiye: https://lovematters.in/hi/news/erection-trouble-where-turn https://lovematters.in/hi/news/4-signs-you-have-erectile-dysfunction Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
नई टिप्पणी जोड़ें

Comment

  • अनुमति रखने वाले HTML टैगस: <a href hreflang>