Flirty couple
Shutterstock / imagedb.com

सुंदरता देखने वाले की आँखों में होती है : असल वजह का खुलासा

द्वारा Sarah Moses दिसंबर 25, 01:00 पूर्वान्ह
एक रिसर्च के अनुसार जो लोग प्रतिबद्ध (कमिटेड) रिश्तों में होते हैं, उन्हें सिंगल लोगों की तुलना में अजनबी लोग कम आकर्षक लगते हैं। जानने के लिए पढ़िए कि कैसे आपके रिश्ते में होने ना होने का किसी व्यक्ति के प्रति आकर्षण पर क्या प्रभाव पड़ता है।

आकर्षक या नहीं ?

सौंदर्य देखने वाले की आँखों में होता है, एक जानी मानी कहावत है। हाल ही में की गयी एक रिसर्च शारीरिक आकर्षण के सम्बन्ध में एक  दिलचस्प कारण के बारे में बताती है जिस पर शायद हमारा ध्यान अब तक नहीं गया है।

आप और आपकी सबसे अच्छी फ्रेंड क्लास में किसी लड़के को देख रही हैं। और ये आपको टीचर पर ध्यान देने से ज़्यादा दिलचस्प लग रहा है। आप दोनों उसे 1 से 10 के बीच नंबर देते हैं और जहाँ आपकी नज़र में वो निश्चित 9 है, आपकी सहेली के अनुसार वो 6 है। आप दोनों इस अंक के फर्क को अपनी व्यक्तिगत अलग पसंद समझ लेते हैं।

असल में आप दोनों के बीच एक महत्वपूर्ण अंतर है। आपकी सहेली का बॉयफ्रेंड है जबकि आप सिंगल हैं। और रिसर्च में यही उभर कर आता है कि किसी अनजान व्यक्ति के आकर्षक लगने या न लगने के पीछे आपका रिश्ते में या सिंगल होना हो सकता है।

सेक्सी अजनबियों का आंकलन

रिसर्च दर्शाती है कि सिंगल लोगों को अनजाने और अजनबी लोग अधिक आकर्षक लग सकते हैं। क्या ऐसा इसलिए है कि जो लोग रिश्ते में हैं वो अपने आप को इस आकर्षण से जानबूझ कर दूर रखने का प्रयास करते हैं? या फिर जो लोग सिंगल हैं वो ऐसे अजनबी में अपना संभावित साथी देखते हैं?

शोधकर्ता जेनिफर शुकुसकी ने पता लगाया। उन्होंने इस रिसर्च में करीब 100 लोगों को शामिल किया जिसमें से कुछ सिंगल और कुछ रिश्ते में थे।

पहले उन्होंने उन्हें पांच लोगों का नाम लिखने को कहा जिनसे वो संपर्क में आये हों, चाहे वो उनसे किसी क्लास में या बार में या कहीं और मिले हों। सम्मिलित लोगों ने इन 5 व्यक्तियों के आकर्षण स्तर पर उन्हें आंका और फिर जेनिफर को उनकी फेसबुक प्रोफाइल तस्वीर का लिंक भेजा।

जेनिफर ने इन तस्वीरों को 500 और लोगों को दिखाया और उनसे इनके आकर्षण का आकंलन माँगा। इस तरह वो सम्मिलित लोगों और आम राय के बीच तुलना कर सकती थीं।

सिंगल होने का चश्मा ?

नतीजा? जो लोग सिंगल थे उन्होंने अजनबियों को आकर्षण के मामले में बेहतर आंकलन दिया था। लेकिन सही कौन था? या यूं कहें कि किसका आंकलन बाकि 500 लोगों से मिलता जुलता था? नतीजों ने दर्शाया कि जो लोग रिश्तों में थे, उनका आंकलन आकर्षण के मामले में बाकि 500 लोगों की आम राय से अधिक मिलता जुलता था।

सिंगल लोग अजनबियों को अधिक आकर्षक आंकते प्रतीत हुए। मानो कि उनकी आँखों पर एक स्थायी 'बियर चश्मा' लगा हो।

शुकुसकी के अनुसार इसके पीछे एक वजह है। 'सिंगल लोगों का इस नज़रिये पर कुछ दाव पर लगा होता है, एक संभावित साथी और रिश्ता, चाहे दीर्घकालिक हो या अनौपचारिक', उन्होंने लव मैटर्स को बताया।

रिश्ते में होते ही आँखों पर पट्टी

हालाँकि जेनिफर को इस बात का कोई पुख्ता सबूत नहीं मिला कि जो लोग रिश्ते में होते हैं वह अपने आप को आकर्षित महसूस करने से रोकते हैं, लेकिन उनका मानना है कि ऐसा संभव है। वो कहती हैं कि जो लोग सिर्फ एक तस्वीर को देखकर अपना नजरिया बता रहे थे उनका नजरिया बिल्कुल सही हो यह जरूरी नहीं क्योंकि एक छोटी सी  तस्वीर को देखकर आकर्षण के बारे में बताना मुश्किल हो सकता है। यह संभव है कि कोई व्यक्ति इसलिए शारीरिक रूप से आकर्षक हो क्योंकि उनकी आवाज बहुत गहरी और भारी हो या वो लंबे और बलिष्ठ हों, जो शायद एक छोटी तस्वीर में कैद नहीं किया जा सकता।

"जहां तक बात उन लोगों की है जो किसी साथी के साथ हैं और उन्हें दूसरे लोग कम आकर्षक लगते हैं, शायद यह उनका अपने रिश्ते को मजबूत बनाए रखने का एक प्रयास होता है। रिश्ते में होते हुए आपकी आंखों पर मानो एक पट्टी चढ़ जाती है जिसके जरिए आप सिर्फ अपने साथी को ही देख पाते हैं।"

सन्दर्भ:

क्या आपको अजनबी सेक्सी लगते हैं? या आप उन्हें पूरी तरह नज़रअंदाज़ कर देते हैं? अपने विचार नीचे टिप्पण्णी करके या फेसबुक के ज़रिये हमें बताएं I अगर आपके मन में कोई निजी सवाल हो तो हमारे चर्चा मंच का हिस्सा बनेंI

क्या आप इस जानकारी को उपयोगी पाते हैं?

Comments
नई टिप्पणी जोड़ें

Comment

  • अनुमति रखने वाले HTML टैगस: <a href hreflang>