how to have online sex

ऑनलाइन सेक्स: क्या करें और क्या नहीं

द्वारा Sarah Gehrke फरवरी 7, 12:53 बजे
आजकल ज़िन्दगी इन्टरनेट पर ज्यादा बिताते हैं लोग: काम, दोस्ती, मनोरंजन और सेक्स भी।दूसरे लोगों को सेक्स करते देखने के अलावा, आजकल तो आप खुद ऑनलाइन सेक्स भी कर सकते हैं।

जी हाँ, आप दूसरे व्यक्ति को छु नहीं सकते, लेकिन आप कामुक बातें कर सकते हैं, वेबकैम पर एक दूसरे को बिना कपड़ों के देख सकते हैं, एक साथ हस्तमैथुन कर सकते हैं.. .तो ऑनलाइन सेक्स में मज़े के साथ साथ सज़ा भी बन सकती है।

दूसरे लोगों को सेक्स करते देखने के अलावा, आजकल तो आप खुद ऑनलाइन सेक्स भी कर सकते हैं। जी हाँ, आप दूसरे  व्यक्ति को छु नहीं सकते, लेकिन आप कामुक बातें कर सकते हैं, वेबकैम पर एक दूसरे को बिना कपड़ों के देख सकते हैं, एक साथ हस्तमैथुन कर सकते हैं...तो ऑनलाइन सेक्स में मज़े के साथ साथ सज़ा भी बन सकती है।

क्या करें...

अपने दूरी के सम्बन्ध को मजेदार बनाने के लिए ऑनलाइन सेक्स।

अगर आप अपने साथी से दूर रहते हैं एंड एक दूसरे  से ज़्यादा मिल नहीं पाते, तो थोडा ऑनलाइन मज़ा आपके रिश्ते के लिए अच्छा हो सकता है!

रोमांचक ऑनलाइन सेक्स

हाँ, शायद आपको किसी सम्बन्ध में होने की ज़रुरत नहीं है ऑनलाइन सेक्स के लिए। आप  इन्टरनेट पर फ़्लर्ट करके बात आगे भी बाधा सकते हैं, और कुछ लोग तो अजनबियों के साथ इन्टरनेट पर फ़्लर्ट करने में मज़ा लेते हैं। चाहे वो एक  दूसरे के के लिए कपडे उतरना हो या फिर एक दुसरे को अपनी कल्पनाएँ बताना। लेकिन...

अपनी नग्न तसवीरें भेजने और अपने कपडे उतारने को लेकर सतर्क रहे!

यह बात अच्छे से समझ लीजिये की आपको यह कभी पता नहीं चलेगा की जिनसे आप वेबकैम पर बात कर रही हैं, वो यह बातचीत, या कपडे उतरना या जो कुछ भी आप दोनों कर रहे हैं उसे रिकॉर्ड कर रहा हो। और फिर इस रिकॉर्डिंग के साथ वो क्या करेगा यह भी आप पता नहीं लगा सकते - शायद बाद में  आपको अपनी यह तसवीरें और विडियो पोर्न साईट (अश्लील वेबसाइट) पर दिखे। तो सबसे अच्छा यही है की आप अपना चेहरा कभी विडियो पर या नग्न तस्वीरों पर ना दिखाए। कम से कम पोर्न साईट पर तो आपका चेहरा नज़र नहीं आएगा।

यह अक्सर उससे बहुत ज़्यादा होता है जितना की आप सोचते हैं: एक शोध के अनुसार लगभग 88 प्रतिशत अपने आप खीची हुई कामुक तसवीरें और बनाये गए विडियो जो ऑनलाइन दिखते हैं, वो अश्लील वेबसाइट तक पहुच जाते हैं। और फिर सालों तक आपकी यह तसवीरें और विडियो इन्टरनेट पर इधर से उधर घूमती रहती हैं, जो की हजारों - करोड़ों लोग देख भी रहे होते हैं।

ऑनलाइन सेक्स के कुछ नियम यहाँ पढ़िए

ऑनलाइन मज़ा लीजिये!

अगर आप ऊपर बताये गए खतरे के बावजूद भी ऑनलाइन सेक्स करना चाहते हैं तो फिर आपके लिए यह मजेदार हो सकता है - एक नया और दिलचस्प अनुभव।

क्या ना करें...

यह तभी करें जब आपको जानकारी हो की यह कानूनन सही है जहाँ भी आप रहते हैं।

कुछ देशों में, जैसे की UAE (संयुक्त अरब अमीरात) में सेक्स वर्जित है एंड इन्टरनेट पूरी तरह द्वारा निरिक्षण में रहता हैं। सेक्स की बात चीत इन्टरनेट पर भी कानून अपराध मना जाता है और इसकी कड़ी सज़ा भी है, जैसे देश निकाला भी। 
 
दूरी के रिश्तों में ऑनलाइन सेक्स के बारे में और जानकारी के लिए यहाँ पढ़ें:  

जैसा आप चाहते हैं

दूसरे को खुश करने की कोशिश ना करें, चाहे वो आपके बॉय फ्रेंड या गर्ल फ्रेंड ही क्यूँ ना हों। अपनी सीमा खुद तय करिए।

ऑनलाइन सेक्स मत करिए अगर आप उन पर विश्वास ना करते हों जिनके साथ आप इन्टरनेट पर बात करते हैं।

इन्टरनेट पर ऐसे बहुत सारे लोग हैं जो की वो नहीं है जो वो बताते हैं की वो हैं, इन में से कुछ दलाल भी होते हैं। यह अपनी सही तस्वीर भी आपको नहीं दिखाते। वो आपको ऐसा दर्शाते हैं की उन्हें आप में बहुत दिलचस्पी है और वो आपको पसंद करते हैं और आपको नग्न तस्वीरों और विडियो के लिए उकसाते भी हैं। फिर इन्ही चीज़ों के ज़रिये वो ब्लैक मेल करते हैं और यौन व्यापार में इस्तेमाल करते हैं।

ऑनलाइन सेक्स के जोखिम के बारे में यहाँ पढे

अटपटा 

सोचिये...आप ऑनलाइन वेबकैम पर अपने कपडे उतार रहे हों और अचानक पीछे से आपके साथी के कमरे का दरवाजा खुले और आपके साथी की माँ अन्दर आ जाये! सच में, इस से ज़्यादा अटपटा अनुभव और क्या होगा। तो जब इन्टरनेट पर सेक्स करें तो यह सुनिश्चित कर ले की दोनों तरफ आप दोनों ही नहीं और कोई नहीं।

 

और 'सर्प्राइज़' भी इस मामले में ना ही करें...याद रखिये शायद आप यह ना जान पाए की जिनसे आप इन्टरनेट सेक्स करना चाह रहे हैं वो कहाँ और किसके साथ हों!

आप इस लिस्ट में कुछ जोड़ना चाहेंगे? यहाँ लिखिए या फेसबुक पर हो रही चर्चा में हिस्सा लीजिये।

क्या करें और क्या ना करें श्रंखला के अन्य लेख

ऑनलाइन सेक्स पर अधिक जानकारी

ऑनलाइन सेक्स पर और लेख

क्या आप इस जानकारी को उपयोगी पाते हैं?

Comments
नई टिप्पणी जोड़ें

Comment

  • अनुमति रखने वाले HTML टैगस: <a href hreflang>