Low voice low sperm count
Pauline Thomas

नीची आवाज़, कम शुक्राणु

गहरी मादक आवाज़ वाले पुरुषों में शुक्राणु की संख्या कम होती है, ऐसा एक ऑस्ट्रलियन अध्यन द्वारा ज्ञात हुआ है।

महिलाएं अक्सर ऊँची आवाज़ की अपेक्षा गहरी आवाज़ वाले पुरुषों की और आकर्षित होती हैं? तो क्या गहरी आवाज़ का अर्थ अधिक शुक्राणु है?

सच इसके विपरीत है। असल में गहरी आवाज़ वाले पुरुषों की शारीरिक ऊर्जा उनके शुक्राणु बनाने की क्रिया में कम और बाकि चीज़ों में ज्यादा नष्ट हो जाती है।

बेर्री वाइट जैसी मादक आवाज़ के स्वामी में महिलाओं को मदहोश कर देने की क़ाबलियत थी। और कई वैज्ञानिक तथ्य इस बात की पुष्टि भी करते हैं। महिलाओं को गहरी आवाज़ वाले पुरुष आकर्षित करते हैं। या साफ़ भाषा में कहा जाये तो गहरी आवाज़ वाले पुरुष औरों की अपेक्षा अधिक महिलाओं को आकर्षित कर पाते है।

सफलता की अधिक सम्भावनाये

तो आखिर वजह क्या है? ऑस्ट्रेलिया के शोधकर्ताओं ने यह बताया - पुरुष शरीर के प्रजनन की सम्भावना बढाने के दो उपाय है। पहला उपाय है अधिक टेस्टास्टरोन के ज़रिये अपने गठीले आकर्षक शरीर से बहुत सी महिलाओं को आकर्षित कर बिस्तर तक खींच पाना।

लेकिन इस नायाब तरकीब का प्रजनन पर बुरा असर पड़ता है। यह सच है की शुक्राणु निर्माण में टेस्टास्टरोन की आवश्यकता पड़ती है, लेकिन ज़रूरत से ज्यादा हार्मोन शुक्राणु निर्माण पर उल्टा असर डाल सकते है।

एक उपाय है की अपनी ऊर्जा को शुक्राणु निर्माण में लगाया जाये। आप बेशक महिलाओं को अपने गठीले बदन से आकर्षित ना कर पाए लेकिन उन्हें गर्भ धारण करने में ये ज़रूर कारगर सिद्ध हो सकता है।

फोटो - पावलीन थोमस  cc लायेसन्स के अधीन

क्या आपको गहरी आवाज़ मनमोहक लगती है?

पुरुष शरीर के बारे में और

जानिये - क्या आप धोकेबाज़ को उसकी आवाज़ से पहचान सकते है?
  

क्या आप इस जानकारी को उपयोगी पाते हैं?

Comments
नई टिप्पणी जोड़ें

Comment

  • अनुमति रखने वाले HTML टैगस: <a href hreflang>