Sexy legs in bondage cuffs
stockbyMH

आपकी सेक्स कल्पनायें कितनी आम?

द्वारा Sarah Moses दिसंबर 22, 11:35 पूर्वान्ह
क्या आपकी भी रहस्मयी और गरमागरम सेक्स कल्पनायें हैं? क्या अजीबोगरीब सेक्स कल्पनायें होने का अर्थ यह है कि आप विक्षिप्त हैं?

नयी रिसर्च खुलासा करती है कि हम में से कितने लोग बंधक सेक्स या सार्वजानिक सेक्स के ख्याल से उत्तेजित महसूस करते हैंI

आप मन ही मन किस बारे में कल्पनायें करते हैं? क्या आपको बंधक बना कर सेक्स करने का ख्याल उत्तेजित करता है? या फिर अपने साथी को किसी और व्यक्ति के साथ सेक्स करते देखने का ख्याल आपको उत्तेजित करता हैI

55 गर्म सेक्स कल्पनायें

बहुत से लोगों को लगता है इस तरह के ख्याल मन में आना असाधारण है, लेकिन इसका कोई विज्ञानिक प्रमाण नहीं हैI इसलिए कैनेडियन शोधकर्ताओं ने आम महिला और परुषों से पुछा कि उनके मन में किस तरह की सेक्स कल्पनायें आती हैंI और इस रिसर्च से उन्हें पता चला कि सेक्स कि अजीबोगरीब कल्पनायें दरअसल काफी आम हैं, और लोगों को ये सोचने कि ज़रूरत नहीं कि अगर उनके मन में ऐसी कल्पनायें हैं तो इसमें कुछ असाधारण या गलत हैI

शोधकर्ताओं कि टीम ने 1516 महिला और पुसूहों के समूह से ऑनलाइन सर्वे के ज़रिये उनकी कल्पनाओं के राज़ जानेI हर व्यक्ति को 55 सेक्स कल्पनाओं कि एक सूची दी गयी जैसे कि सार्वजनिक जगह पर सेक्स करना या स्पैकिंग करनाI और उन्हें अपनी सबसे पसंदादीद सेक्स कल्पना के बारे में बताने का अवसर भी दियाI

इस सर्वे के नतीजों से शोधकर्ताओं को लोगों कि सेक्स कल्पनाओं कि गुत्थी को सुलझाने में ज़्यादा मुश्किल नहीं हुईI उन्हें पता लगा कि कौनसी कल्पनायें आम हैं और कौनसी नहींI

प्यारा सा समर्पण

अपने आप को समर्पित कर देने कि सेक्स कल्पना महिलाओं में बहुत ही आम थी, परिणामों ने दर्शायाI लगभग 65 प्रतिशत महिलाओं को खुद को अपने साथी को समर्पित कर देने का ख्याल उत्तेजित करता पाया गयाI कुछ और तरह के समर्पण जैसे कि स्पैकिंग या अपने हाथों को बंधना या फिर जबरन सेक्स किये जाना भी असामान्य नहीं थाI

लेकिन इन कल्पनाओं से जुड़ा एक बहुत बड़ा तथ्य भी हैI इनमे से अधि महिलाएं इन कल्पनाओं को कल्पना तक ही सीमित रखना चाहती हैं और वो नहीं चाहती कि असल ज़िन्दगी में उनके साथी उन पर हावी होंI

विषमलैंगिकों में किसी तीसरे महिला या परुष कि एक साथ मौजूदगी का ख्याल भी बहुत असामान्य नहीं थाI तीन में एक विषमलिंगी महिलाओं ने ये माना कि उनके मन में किसी महिला के साथ सेक्स कि कल्पना भी आती है और 4 में से 1 पुरुष ने भी पुरुष के साथ सेक्स के ख्याल कि बात स्वीकारीI

बिस्तर में तीन लोग या बीच पर सेक्स?

लेकिन महिला और परुषों कि कल्पनाओं के अंतर का क्या? पुरुषों के लिए मुखमैथुन और एक समय पर दो महिलाओं के सतह सेक्स या अपने पार्टनर के अलावा किसी और के साथ सेक्स के ख्याल शीर्ष थेI पुरुषों के लिए एक और पसंदादीद चीज़ थी गुदा मैथुनI हर तीन में दो पुरुषों ने इसमें दिलचस्पी कि बात मानी, जबकि महिलाओं में ये संख्या तीन में से एक थीI

वहीँ, महिलाओं कि कल्पनायें सेक्स के स्थान के बारे में ज़्यादा थी- जैसे कि किसी गठीले जवान के साथ समुद्र के सुनसान किनारे पर सेक्सI

कुछ और भी सेक्स कल्पनायें थी जो आम नहीं नहीं थी, जैसे कि खुद के ऊपर पेशाब किये जानाI लेकिन अध्यन से यही पता चला कि अजीबोगरीब कल्पनायें असाधारण नहीं हैंI

तो अगर आपके मन में भी ऐसे ही कुछ ख्याल आते हैं तो आप अपने आप को पागल न समझें! ऐसे ख्याल आप ही की तरह अधिकतर लोगों के मन में आते हैंI और सबसे ज़्यादा आम कल्पनायें कौनसी हैं? आइये जानते हैं...

महिलाओं की पांच सबसे आम सेक्स कल्पनायें

  1. रोमांटिक सेक्स
  2. वो कल्पनायें जो जगह से जुडी हों (समुन्द्र तट इत्यादि)
  3. किसी रोमांटिक जगह पर सेक्स
  4. किसी सामान्य जगह पर सेक्स (ऑफिस या सार्वजानिक बाथरूम)
  5. मुख मैथुन

पुरुषों की पांच सबसे आम कल्पनायें

  1. रोमांटिक सेक्स
  2. मुख मैथुन
  3. एक समय पर दो महिलाओं के साथ सेक्स
  4. अपने साथी के अलावा किसी के साथ सेक्स
  5. असामान्य जगह पर सेक्स (ऑफिस या सार्वजानिक बाथरूम)

Reference: What Exactly Is an Unusual Sexual Fantasy? (2014) Christian C. Joyal, Amélie Cossette and Vanessa Lapierre

क्या आप अपनी सेक्स कल्पनाओं को सच होने देना चाहते हैं ?

A) जी हाँ !

B) बिलकुल नहीं! ये सब सोच तक ही अच्छा है!

यहाँ लिखिए या फेसबुक पर अपनी राय हमें बताएं

क्या आप इस जानकारी को उपयोगी पाते हैं?

Comments
नई टिप्पणी जोड़ें

Comment

  • अनुमति रखने वाले HTML टैगस: <a href hreflang>