size does matter or not
Shutterstock/golubovystock

क्या लिंग का आकार महत्वपूर्ण है?

केवल लिंग का बड़ा आकार सुखद सम्भोग सुनिश्चित नहीं करता। हाल ही में की गई अर्जेंटीनी शोध के अनुसार असल में लिंग के आकार का महिला के संतुष्ट होने से कोई सम्बन्ध नहीं हैं।

अर्जेंटीनी शोधकर्ता डॉक्टर व्लाटर दे बोनिस ने ‘लव मैटर्स’ को बताया की असल में बिस्तर में महिला की संतुष्टि के लिए आकार से ज्यादा महत्वपूर्ण लिंग का भौतिक मूल जैसे की त्वचा और बाल होते हैं।

।19 से 62 वर्ष तक की 176 महिलाओं से साथ किये सर्वे के अनुसार 65% महिलाओं ने माना की लिंग का आकार महत्व रखता है।  लेकिन साथ ही 70% महिलाओं ने कहा की वो अपने साथी के लिंग के आकार से संतुष्ट हैं।

इतना ही नहीं, जिन महिलाओं को अपने साथी के लिंग का आकार छोटा लगा, वे किसी भी दृष्टि से उन महिलाओं से कम संतुष्ट नहीं जो अपने साथी के लिंग के आकार से खुश थी।डॉक्टर डे बोनिस ने बताया कि एक महिला का लिंग के आकार का दृष्टिकोण उनके यौन संतुष्टि के स्तर के बारे में कुछ नहीं कहता।

लम्बाई एवं परिधि

तो आखिर लिंग का सामान्य आकार कितना है? डॉक्टर डे बोनिस के अनुसार 10-15 से.मी. लम्बा लिंग एक औसत आकार कहा जा सकता है। सर्वे के अनुसार 58% महिलाओं ने 10-15 से.मी. को औसत आकार बताया, जबकि 37% के अनुसार 15 से.मी. से अधिक लम्बाई सामान्य आकार थी।

लम्बाई की तुलना में लिंग की मोटाई अधिक महत्वपूर्ण है क्यूंकि मोटाई का मतलब है योनी के बडे हिस्से पर प्रभाव, डॉक्टर डे बोनिस ने कहा। योनी के पहले 5 से.मी. ही उत्तेजना के लिए मायने रखते हैं, जिसका अर्थ है कि लिंग की लम्बाई से कोई ख़ास फर्क नहीं पड़ता।

भावनात्मक जुड़ाव

यह कहना गलत होगा कि यौन संतुष्टि का लिंग के आकार से कोई लेना देना है।किसी पुरुष का स्पर्श, उसकी त्वचा, उसके बाल और बाकी शारीरिक आकर्षण एक महिला के लिए महत्वपूर्ण हैं, और इन सभी चीज़ों का लिंग के आकार से कोई सम्बन्ध नहीं।

डॉक्टर डे बोनिस का कहना है की एक सुखद और संतुष्ट यौन जीवन के लिए लिंग के आकार से ज्यादा ज़रूरी है भावनात्मक जुड़ाव, क्यूंकि शायद शारीरिक जुडाव से ज्यादा असरदार भावनात्मक जुडाव ही है।

लिंग के आकर से जुडी और जानकारी। आपका क्या ख्याल है? क्या लिंग का आकार महत्वपूर्ण है? नीचे कमेंट करिये या हमारे फेसबुक पेज पर लव मैटर्स (एलएम) के साथ उसे साझा करें। यदि आपके पास कोई विशिष्ट प्रश्न है, तो कृपया हमारे चर्चा मंच पर एलएम विशेषज्ञों से पूछें।

क्या आप इस जानकारी को उपयोगी पाते हैं?

Comments
Samir bete, aap khud ye nirnay le ki aapka ling chhota hai ya bada yeh itna uchit nahi hoga. Aur sorry bête isay bada ya lamba karne ka koi tareeka nahi hai. Ling ke size ki sahi jaankari yahan se hasil kijiye: https://lovematters.in/hi/resource/penis-shapes-and-sizes https://lovematters.in/hi/news/penis-top-five-facts https://lovematters.in/hi/news/worried-your-penis-too-small https://lovematters.in/hi/news/what-women-penis Aur please size par mat jao apna andaaz achchha karo unke saath time bithao. Yadi aapke man mein koi bhee aur sawaal hain aur aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain toh hamare discussion board ‘Just Poocho’ mein zaroor shamil hon! https://lovematters.in/en/forum
लिंग के साइज़ की सही जानकारी यहाँ से हासिल करो आप : https://lovematters.in/hi/resource/penis-shapes-and-sizes https://lovematters.in/hi/news/penis-top-five-facts https://lovematters.in/hi/news/worried-your-penis-too-small https://lovematters.in/hi/news/what-women-penis और प्लीज़ साइज़ पर मत जाओ, अपना अंदाज़ अच्छा करो- उनके साथ टाइमिंग बिठाओ ठीक है? यदि इस मुद्दे पर आप और गहरी चर्चा में जुड़ना चाहते हैं, तो हमारे डिस्कशन बोर्ड, ‘जस्ट पूछो’में ज़रूर शामिल हों. https://lovematters.in/hi/forum
Sorry, Karan bete! Ling ka size badhane ka koi bhi tareeka maujood nahi hai. Ling ke size ki sahi jaankari yahan se hasil kijiye: https://lovematters.in/hi/resource/penis-shapes-and-sizes https://lovematters.in/hi/news/penis-top-five-facts https://lovematters.in/hi/news/worried-your-penis-too-small https://lovematters.in/hi/news/what-women-penis Yadi aapke man mein koi bhee aur sawaal hain aur aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain toh hamare discussion board ‘Just Poocho’ mein zaroor shamil hon! https://lovematters.in/en/forum
Saurav bete sex karne ke baad yeh hona toh bohot hee common hai aur ling ka size badhane ka koi bhi tarika mojjud nahi hai. Ling ke size ki sahi jaankari yahan se hasil kijiye: https://lovematters.in/en/resource/penis-shapes-and-sizes https://lovematters.in/hi/our-bodies/male-body/penis-enlargement-doesnt-work Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Relax bête! Aap khud yeh nirnay lein ki aapka ling chhota hai yeh utna uchit nahi hoga. Aur ling ka size badhane ka koi bhi tarika mojjud nahi hai. Ling ke size ki sahi jaankari yahan se hasil kijiye: https://lovematters.in/en/resource/penis-shapes-and-sizes https://lovematters.in/hi/our-bodies/male-body/penis-enlargement-doesnt-work Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
नई टिप्पणी जोड़ें

Comment

  • अनुमति रखने वाले HTML टैगस: <a href hreflang>